Mathura News: भाजपा विधायक के घर में घुसा गंदा पानी, नगर निगम की लापरवाही से लोग नाराज़

Mathura News: मथुरा के पॉश इलाके कृष्णा नगर में भारी बारिश के बाद भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के घर में गंदा पानी घुस आया। नगर निगम की लापरवाही उजागर हुई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

Amit Sharma
Published on: 30 Sept 2025 7:01 PM IST
Mathura News: भाजपा विधायक के घर में घुसा गंदा पानी, नगर निगम की लापरवाही से लोग नाराज़
X

Mathura News

Mathura News: जनपद का सबसे पॉश इलाका कहलाने वाला कृष्णा नगर मंगलवार को नगर निगम की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। यहां बलदेव विधानसभा से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के घर में बारिश का बदबूदार पानी घुस आया। हालात ऐसे बने कि बेडरूम से लेकर मंदिर तक चारों ओर पानी भर गया। घर में रखी कुर्सियां तैरने लगीं और वातावरण में बदबू फैल गई। इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विधायक के घर का यह हाल है तो आम नागरिक किस कदर परेशान होंगे, इसकी आसानी से कल्पना की जा सकती है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि शिकायतें बार-बार दर्ज कराने के बावजूद भी जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। बरसात के मौसम में नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और पानी सीधे घरों में घुस जाता है।

नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी पहले से है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। परिणामस्वरूप बारिश होते ही क्षेत्र तालाब में तब्दील हो जाता है। कृष्णा नगर जैसे महत्वपूर्ण इलाके में यह स्थिति सामने आने से लोगों में आक्रोश है।लोगों का कहना है कि जब विधायक के घर तक पानी घुस सकता है तो आम लोगों की सुनवाई की उम्मीद करना बेमानी है। नगर निगम की यह घोर लापरवाही नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। शहरवासी अब जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि हर बारिश के साथ दोहराई जाने वाली परेशानी से निजात मिल सके।

1 / 8
Your Score0/ 8
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story