TRENDING TAGS :
Mathura News: जमुना का बढ़ता जलस्तर: मथुरा में दहशत का माहौल, प्रशासन अलर्ट मोड पर
Mathura News: प्रशासन ने पिछली बार की तरह इस बार भी अलर्ट मोड में रहते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पहले से सतर्क कर दिया है।
जमुना का बढ़ता जलस्तर (photo: social media )
Mathura News: हर वर्ष की भांति इस बार भी उत्तराखंड और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका से मथुरा के यमुना किनारे बसे लोगों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी पिछले वर्ष की भयावह बाढ़ को याद कर सहमे हुए हैं। उस दौरान यमुना का पानी कई रिहायशी इलाकों में घुस गया था, जिससे घरों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया था और भारी नुकसान उठाना पड़ा था।प्रशासन ने पिछली बार की तरह इस बार भी अलर्ट मोड में रहते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पहले से सतर्क कर दिया है।
जरूरत पड़ने पर स्टीमर और नाव के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की योजना भी तैयार है स्थानीय लोगों की मानें तो वे इस बार पहले से अधिक सावधान हैं, लेकिन फिर भी मन में भय व्याप्त है कि कहीं इतिहास खुद को न दोहराए। इस संकट की घड़ी में लोग भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे इस बार रौद्र रूप धारण न करें और शांत रूप में बनी रहें।
जलस्तर की नियमित रिपोर्टिंग
प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और जलस्तर की नियमित रिपोर्टिंग की जा रही है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाएं।फिलहाल यमुना के बढ़ते जलस्तर पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं और रहवासी ईश्वर से कृपा की कामना कर रहे हैं।


