×

Meerut News: एक पखवाड़े से गायब महिला रोडवेज लिपिक, जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Meerut News Today: बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय, मेरठ में लिपिक के पद पर कार्यरत थी।

Sushil Kumar
Published on: 25 Nov 2022 1:30 PM GMT
Meerut news Female roadways clerk missing dead body found in forest police engaged in investigation
X

Meerut news Female roadways clerk missing dead body found in forest police engaged in investigation (Social Media)

Meerut News Today: थाना सरधना क्षेत्र से 11 नवंबर से लापता युवती का शव पुलिस ने आज सरधना के जंगल से बरामद किया है। जवान बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय, मेरठ में लिपिक के पद पर कार्यरत थी। थाना सरधना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने शव के मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पाली निवासी रोडवेज लिपिक सोनिका सोम (26) का शव अटेरना के जंगल मे गंग नहर पटरी के बराबर में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या कैसे की गई, इसका सही पता चल सकेगा। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

बता दें कि सोनिका सोम 11 नवम्बर को घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। लेकिन, फिर घर नहीं लौटी। उसकी अंतिम लोकेशन गंगनहर पटरी पर मिली थी। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह बाइक पर जाती हुई दिख रही थी। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

घटना का पता लगते ही मेरठ क्षेत्र के परिवहन निगम कार्मिकों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के साथी कर्मचारियों का कहना है कि सोनिका अपने काम में निपुण होने के साथ-साथ काफी व्यवहार कुशल भी थी।

घटना को लेकर यह चर्चा भी है कि मृतका का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। संभवतः उसी युवक ने उसकी हत्या की है। हालांकि घटना की जांच कर रही सरधना पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। बहुत जल्द हत्यारे और घटना की वजह का खुलासा कर दिया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story