×

बड़े भाइयों ने मिलकर की छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, वजह कर देगी हैरान

Meerut News: एक युवक की उसी के दो बड़े सगे भाइयों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जनपद के गुराना गांव में हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई।

Sushil Kumar
Published on: 15 Jun 2024 8:56 AM GMT
meerut news
X

बड़े भाइयों ने मिलकर की छोटे भाई की गोली मारकर हत्या (न्यूजट्रैक)

Meerut News: मेरठ मंडल के बागपत जनपद में एक युवक की उसी के दो बड़े सगे भाइयों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जनपद के गुराना गांव में हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना को अंजाम देकर दोनो हमलावर भाई मौके से फरार हो गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एएसपी बागपत एनपी सिंह ने घटना की बावत जानकारी देते हुए आज बताया कि कल रात करीब 10 बजे थाना बड़ौत पुलिस को गांव गुराना में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मृतक युवक का नाम यशवीर(32) पुत्र ईश्वर है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ईश्वर के चार पुत्र हैं। इनके नाम सुखबीर, ओमवीर, उदयवीर व यशवीर हैं। इनमें सुखबीर की शादी रीतु नाम की युवती से हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद सुखवीर की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिवार वालों ने रीतु की शादी उसके देवर यशवीर जो कि दिल्ली में बस चालक था से कर दी थी।

इस बात से यशवीर के बड़े दोनों भाई उदयवीर और ओमवीर नाराज थे। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद चलता रहता था। घटना के दिन भी यानी शुक्रवार रात को यशवीर दिल्ली से ड्यूटी कर घर आया था। रात को ही ओमवीर व उदयवीर शराब पीकर घर आये पहले उनका अपनी मां से इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ फिर उन्होंने यशवीर की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। एएसपी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर आरोपी दोनो भाइयों उदयवीर और ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story