×

Meerut News: कैंटर की टक्कर में ई-रिक्शा में सवार दो बच्चों की मौत, पांच घायल

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक ट्रक चालक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में बैठे दो बच्चों की मृत्यु हो गई।

Sushil Kumar
Published on: 3 April 2024 8:08 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में कैंटर की टक्कर में ई-रिक्शा में सवार दो बच्चों की मौत (न्यूजट्रैक)

Meerut News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक ट्रक चालक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में बैठे दो बच्चों की मृत्यु हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक समेत पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार आज सुबह मेरठ से सटे जनपद बागपत के खेड़की गांव के पास हुआ। उधर, क्षेत्राधिकारी नगर बागपत हरीश सिंह भदौरिया ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम खेडकी के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार आज सुबह करीब सात बजे एक ट्रक चालक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में पांच महिलाएं व दो बच्चे सवार थे। हादसे में दोनो बच्चों की जिनकी उम्र एक वर्ष और तीन वर्ष है मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक और महिलाएं घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी के अनुसार हमलावर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

उधर अलावलपुर गांव के रहने वाले मनीष ने बताया कि उसके परिवार की महिलाएं ई रिक्शा में सवार होकर सरूरपुरकलां गांव में माता पूजने जा रही थी। बागपत तहसील क्षेत्र के गांव खेड़की में हुए हादसे में हुई दो मासूम बच्चों की मृत्यु पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

जिलाधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच कर हादसे में घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य उपचार बेहतर से बेहतर किया जाए परिजनों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो। जिला बागपत प्रशासन के अनुसार एक्सीडेंट में चार लोग घायल हुए जिसमें से तीन लोगों का उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत में किया जा रहा है। पूजा पुत्री सोमपाल का उपचार आस्था अस्पताल में चल रहा है। सभी घायल अलावलपुर के रहने वाले हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story