×

Meerut News: युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव

Meerut News: थाना लोहिया नगर पुलिस को फत्तेहल्लापुर में एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। खून से लथपथ शव एक खाली प्लॉट में पड़ा हुआ था।

Sushil Kumar
Published on: 6 May 2024 7:23 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या (सोशल मीडिया)

Meerut News: शहर के नए बने थाना लोहियानगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच कर रही पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया घटना के पीछे रुपयों का लेन-देन का विवाद बताया है।

नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह थाना लोहिया नगर पुलिस को फत्तेहल्लापुर में एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। खून से लथपथ शव एक खाली प्लॉट में पड़ा हुआ था। पुलिस को शव के पास से खून से सनी एक कुल्हाड़ी और एक दरांती भी मिली है। जिससे प्रतीत होता है कि हत्या कुल्हाड़ी व दराती से हमलाकर की गई है। मृतक युवक की शिनाख्त कोतवाली सोहराब गेट निवासी शाहिद (32) पुत्र नजीर के रुप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या रुपयो के लेन-देन को लेकर की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। परिजनों ने पुलिस के बताया कि शाहिद पुताई का काम करता था। नूर गार्डन के रहने वाले एक युवक से उधार दिए गए रुपए लेने की बात कह कर कल रात शाहिद से घर से निकला था। देर रात शाहिद के घर नहीं पहुंचने पर पत्नी नाजो ने शाहिद को फोन कर घर आने की बात कही जिसके बाद शाहिद ने जल्द घर पहुंचने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इसके बाद फिर शाहिद के फोन पर घंटी तो गई। लेकिन, उसने फोन रिसीव नहीं किया। तलाश करने पर आज सुबह शाहिद की खून से लथपथ लाश मिली।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story