×

Jhansi News: मंत्री साहब, न्याय दो या फिर मौत...

Jhansi News: मंत्री साहब, मुझे न्याय चाहिए या फिर मौत। न्याय के लिए वह पांच साल से दर-दर भटक रहा है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला है।

B.K Kushwaha
Published on: 19 Oct 2022 12:33 PM GMT
Jhansi News
X

गले में तख्ती टांगे बुजुर्ग व्यक्ति

Jhansi News: मंत्री साहब, मुझे न्याय चाहिए या फिर मौत। न्याय के लिए पांच साल से दर-दर भटक रहा है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला है। ऐसी ही बातें लिखी हुई तख्ती टांगकर एक बुजुर्ग व्यक्ति मंत्री से मिलने के लिए सर्किट हाउस पहुंचा। यहां उसने न्याय की गुहार लगाई है। मगर मंत्री ने एक नहीं सुनी। वह अपनी चार पहिया में बैठकर गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो गए।

पीट पर तख्ती टांगे हुए इस व्यक्ति ने अपना नाम रामसेवक निवासी उल्दन बताया है। रामसेवक ने बताया है कि वह थाने के सामने चाय की दुकान चलाता है। 2017 में दो बैंकों के खिलाफ जब मुकदमा लिखाया है। जिस पर गांव के लोग भी पकड़े गये। अब वह जमानत पर बाहर है। जमानत से बाहर आने पर लोगों द्वारा उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उसका भाई दवाब बना रहा है। साथ ही उसे धमकी भी मिल रही है। इसकी शिकायत थाने से लेकर अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। परेशान होकर वह मंत्री के पास आया और न्याय की गुहार लगा रहा है। एक घंटे से ज्यादा समय तक वह यहां की वहां भटकता रहा है मगर मंत्री महोदय ने ध्यान तक नहीं दिया। वह कक्ष से निकले और गाड़ी में सवार होकर रफू चक्कर हो गए।

पहले दीवार में मारा था सिर, फिर चौराहा पर आग लगाकर दे दी जान

सदर बाजार थाना क्षेत्र के मजिस्द के पास रहने वाला इकराम उर्फ गब्बर नाम का शख्स मानसिक रुप से बीमार रहता था। परिजनों के अनुसार उसका डॉ. अरविंद कनकने के यहां इलाज चल रहा है। मानसिक बीमारी के कारण उसने थाने से कुछ दूर स्थित चौक पर विगत दिवस आग लगा ली थी। आग की चपेट में आने से वह गम्भीर रुप से झुलस गया था। पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पिता शेख रमजानी ने बताया कि गब्बर का कई सालों से मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह दवा नहीं खा रहा था इसलिए वह मानसिक रोगी हो गया था। चार दिन पहले भी उसने दीवार में सर मार लिया था। बीती रात घर से खाना खाकर घूमते हुए चौराहा पर पहुंचा औऱ पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। सूचना पर पहुंचे एसओ सदर बाजार सुदीप मिश्रा ने उसके बेटा को उपचार के लिए गाड़ी से भेज दिया था।

कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जली युवती

बीती रात कच्चे मकान में आग लगने से युवती जिंदा जल गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम निमौनी निवासी कल्लू कुशवाहा मेहनत मजदूरी और किसान करके परिवार का भरण पोषण करता है। देर रात उनके घर में आग लग गई जिससे उसकी बेटी की जलने से मौत हो गई। कल्लू ने बताया है कि बीती शाम घर के सदस्य खेतों पर थे। बेटी छाया भी साथ में थी। रात ज्यादा हो रही थो बेटी को घर भेज दिया था। छाया घर पर जाकर सो गई। तभी उसी के बगल में भूसे का कच्चा बाड़ा में आग लग गई। आग की लपटे देख लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। इस पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग ने पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया था। छाया को आग में जलकर बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। सीओ विवेक सिंह ने बताया कि आग लगने के बाद भाभी घर के बाहर आ गई। छाया की जलकर मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले की जांच की जा रही है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सैगुलां निवासी मानवेन्द्र का बघेरा गांव के पास खेत हैं। शनिवार को वह बाइक लेकर खेत से घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूंगफली से भरी लोडर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के कतारपुरा में रहने वाला विनोद अपने चाचा समेत अन्य किसानों के साथ मूंगफली लेकर लोडर से झाँसी मंडी आ रहा था। जब वह भोजला के पास पहुंचा तभी उनकी लोडर डिवाइडर से टकरा गई और विनोद समेत अन्य गिर गए। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story