×

Moradabad News: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प

Moradabad News:गोली मारे जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में यह घटना हुई है।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 27 Nov 2022 8:06 AM GMT (Updated on: 27 Nov 2022 10:31 AM GMT)
Moradabad BJP leader shot dead
X

मुरादाबाद ठाकुरद्वार (फोटो सोशल मीडिया)

Moradabad News: युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्याकर दी गई। युवक भाजपा नेता बताया जा रहा है। अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। गोली मारे जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में यह घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा नगर में आज भाजपा नेता एकान रायकोटि को गोली मार दी गई। गोली मारे जाते ही हड़कम्प मच गया। हालत गम्भीर होने पर परिजन काशीपुर चिकित्सालय ले गए जहाँ भाजपा नेता ने दम तोड़ दिया। भाजपा नेता मुकेश विकट का पुत्र है जो पुराने चलचित्र सिनेमा के निकट वाल्मीकि बस्ती में रहते हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को गोली क्यों मारी गई।

मुरादाबाद नगर के ठाकुरद्वारा मै आज उस समय हंगामा हो गया जब कोतवाली छेत्र के बंजारान में भाजपा नेता को गोली मारने की खबर पूरे ठाकुरद्वारा में आग की तरह फैल गई जब भाजपा नेता मुहल्ला बंजारन की गली से गुज़र रहा था, हमलावर भी पीछे पीछे चल रहा था, मौक़ा पाते ही हमलावर ने पीछे से कमर में गोली मार दी और बदहवास हो कर पीछे की तरफ दौड़ पड़ा। यह सारी घटना वहां लगे एक सी सी टी वी में कैद हो गई।

हम आपको बताते चले कि आज दिन दहाड़े एक भाजपा नेता को ठाकुरद्वारा के कोतवाली थाना छेत्र के मोहल्ला बंजारन में एक हमलावर ने गोली मार दी गई थी। युवक भाजपा नेता था उसके परिजन तुरंत उसे उत्तराखण्ड के काशीपुर चिकित्सालय ले गए जहाँ इलाज के दौरान भाजपा नेता ने दम तोड़ दिया। भाजपा नेता एकांन की उम्र 28 वर्ष व 2 बच्चों का पिता था। मौत खबर फैलते ही गुस्साई जनता ने मुरादाबाद काशीपुर मार्ग को अवरुद्ध कर हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग करने की मांग शुरू कर दी। तभी एस पी ट्रेफिक अशोक कुमार ने पहुच कर गुस्साई भीड़ को समझाया तब कहीं जाकर मार्ग सुचारू रूप से चालू हो सका। गोली मारने की वजह अभी साफ नही हुई है पुलिस जांच में जुट गई है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story