Moradabad News: मुरादाबाद में लगे "हिंदुओं सावधान" पोस्टर से क्षेत्र में मचा हड़कंप

Moradabad News: मुरादाबाद जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीएमडी रोड पर दीवारों और बिजली के खंभों पर "हिंदुओं सावधान" लिखे हुए पोस्टर चस्पा किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Sudhir Goyal
Published on: 17 July 2025 12:09 PM IST
Moradabad News: मुरादाबाद में लगे हिंदुओं सावधान पोस्टर से क्षेत्र में मचा हड़कंप
X

Moradabad News

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीएमडी रोड पर दीवारों और बिजली के खंभों पर "हिंदुओं सावधान" लिखे हुए पोस्टर चस्पा किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।इन पोस्टरों में लिखा गया है कि "हिंदुओं सावधान रहें, कुछ लोग नाम बदलकर खाने-पीने की चीजें बेच रहे हैं। कृपया दुकानदारों से भली-भांति पूछताछ करके ही सामान खरीदें।"

कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए पोस्टर

कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र व्यस्ततम बाजार जीएमडी रोड की दीवारों और खंभों पर इन पोस्टरों को लगाया गया है। पोस्टरों में विशेष रूप से फास्ट फूड स्टॉल और अन्य दुकानों को निशाना बनाते हुए कहा गया है कि कुछ लोग धर्म बदलकर व्यापार कर रहे हैं और इससे हिंदुओं का "धर्म भ्रष्ट" हो सकता है।

स्थानीय दुकानदारों की प्रतिक्रिया

क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने इन पोस्टरों की पुष्टि की है और कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्क रहने की बात कही है। उनका कहना है कि हाल ही में नाम बदलकर होटल चलाने के कुछ मामले सामने आए थे, जिसके बाद इन पोस्टरों को लगाया गया।

पोस्टर लगाने वाले अब तक अज्ञात

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किसने और क्यों लगाए। किसी भी व्यक्ति या संगठन ने अब तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस का बयान

इस मामले पर मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक (सिटी) रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पोस्टर दो मोमोज विक्रेताओं के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा का परिणाम हैं। उनके अनुसार, इन पोस्टरों को एक-दूसरे के खिलाफ लगाए जाने की आशंका है।उन्होंने आगे बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली सदर प्रभारी द्वारा जांच की गई और प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का प्रतीत हुआ है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sudhir Goyal
ABOUT THE AUTHOR

Sudhir Goyal

sudhirgoyal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story