×

Moradabad News: मक्का तक पैदल यात्रा करने वाले सूफी मस्तान मिया पहुंचे मुरादाबाद, लोगो ने किया इस्तकबाल

Moradabad News: उन्हे मुंबई पहुंचने में लगभग छह माह लग जायेंगे इसके बाद वह लगभग 8 माह मे मक्का मदीना पहुंचेंगे मोहम्मद सलीम मस्तान मियाँ जिला बरेली ग्राम खरगना से मुंबई तक पैदल ही सफर तय करेंगे।

Sudhir Goyal
Published on: 30 Oct 2023 10:39 AM GMT
X

Sufi Mastan Miya

Moradabad News: यूपी के जनपद बरेली से हज-2024 के लिए पैदल यात्रा पर निकले मस्तान मियां की पैदल यात्रा आज 30 अक्टूबर को मुरादाबाद पहुँची तो उनके अकीदतमंद लोगों ने उनका इस्तकबाल किया।

6 माह में मुंबई, इसके 8 माह बाद पहुंचेंगे मक्का

उन्हे मुंबई पहुंचने में लगभग छह माह लग जायेंगे इसके बाद वह लगभग 8 माह मे मक्का मदीना पहुंचेंगे मोहम्मद सलीम मस्तान मियाँ जिला बरेली ग्राम खरगना से मुंबई तक पैदल ही सफर तय करेंगे। मुंबई से ईरान के लिए फ्लाइट का प्रयोग करेंगे सलीम मस्तान मियाँ पाकिस्तान को छोड़कर सभी देशो की वीज़ा साथ लेकर चले है

मुंबई से ईरान तक फ्लाइट से सफर

बता दे की मस्तान मियाँ इससे पहले भी भारत के अंदर हाजी अली शाह मलंग मुंबई दरगाह अजमेर देवा शरीफ पैदल यात्रा तय कर चुके हैं। मस्तान मियाँ ने Newstrack से बात करते हुए बताया की पाकिस्तान ने वीज़ा नहीं दिया है, जिस कारण मुंबई से ईरान तक फ्लाइट से सफर तय करेंगे। ईरान के बाद मस्तान मियाँ फिर मक्का यानी हज तक पैदल यात्रा करेंगे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story