×

सपा के कार्यकर्ताओं का दिखा एक ऐसा कारनामा, हर कोई हो गया दो गधों का दीवाना

sujeetkumar
Published on: 3 Jan 2017 9:43 AM GMT
सपा के कार्यकर्ताओं का दिखा एक ऐसा कारनामा, हर कोई हो गया दो गधों का दीवाना
X

पैसा ना मिलने पर गधें पहुंचे थाने

आगरा: समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भले ही सच्चे समाजवादी होने का दावा करते हों, लेकिन आगरा में इन सपा कार्यकर्ताओं का एक नया चेहरा सामने आया है। यहां प्रदर्शन के लिए 2 गधे मंगवाए गए थे। लेकिन किसी कारण वहां प्रदर्शन नहीं हो सका। प्रदर्शन के लिए बुलाएं गए गधों और उसके मालिक (शिव कुमार ) को खली हाथ ही जाना पड़ा। इससे परेशान गधे के मालिक ने थाने जाकर पैसा ना मिलने की बात बताई और उनसे मदद की गुहार लगाई।

क्या है मामला?

-रविवार को पार्टी के अधिवेशन के दौरान अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया।

-मंगलवार को सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा अमर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना था।

-जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने दो गधों को बुलाया था।

-जिस पर अमर सिंह के रूप में एक व्यक्ति को बैठाकर प्रदर्शन किया जाना था।

-लेकिन कुछ देर बाद ही मामला ठंडा पड़ गया और सारे कार्यकर्ता वह से भाग गए।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

थाने के अंदर पहुंचा गधे का मालिक

गधे का मालिक करता रहा पैसा मिलने का इंतजार

-गधे वाला अपने दोनों गधों को लेकर थाना हरीपर्वत पहुंचा।

-वह थाना प्रभारी इंस्पेकटर राजा सिंह से मदद की गुहार लगाने लगा।

-उसने बताया की पांच सौ रूपए में सपा के लोगों ने दो गधों को लाने की बात कही थी।

-लेकिन वो लोग बिना पैसा दिए ही वह से भाग गए।

मामले की जानकारी की बाद मिले महज 30 रुपए

-मामले की जानकारी जब सपा के जिला प्रवक्ता मदन मोहन शर्मा को हुई, तो वह थाने पहुंचे।

-जहां उन्होंने गधे वाले को 30 रुपए देकर मामले को खत्म कर दिया।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story