×

Up Election 2022: प्रियंका गांधी मेरठ में 29 सितम्बर की जनसभा से फूंकेंगी चुनावी बिगुल

Up election 2022: बैठक के सयोंजक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी थे।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Ragini Sinha
Published on: 18 Sep 2021 12:56 PM GMT
Up Election 2022
X

Up Election 2022: 29 सितम्बर को मेरठ की जनसभा से प्रियंका वाड्रा फूंकेंगी चुनावी बिगुल

Up Election News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ विशाल जनसभा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में निकाली जाने वाली "संकल्प यात्राओं" का आगाज कर विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल फूंकेगी। 29 सितम्बर की प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी धीरज गुजर्र ने शर्मा मैमोरियल हाल मेरठ में समीक्षा बैठक कर रैली तैयारियों को परखा।

कांग्रेस की बैठक में मेरठ सहित गाजियाबाद, हापुड़,बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा,मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनोर, सम्भल, गौतम बुद्ध नगर, के सभी जिला व शहर अध्यधो, प्रदेश पदाधिकारियो, विधायकों, पूर्व विधायकों ने अपनी अपनी तैयारियों से अवगत कराया।इनके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पंकज मलिक,महासचिव विदित चौधरी व संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव जिला प्रधारी, अजीत द्दोला व शहर प्रभारी नसीम खान,पूर्व मंत्री सतीश शर्मा,पूर्व विधायक गजराज सिंह व फूल कुँवर आदि विशेष रूप से बैठक में विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के सयोंजक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुऐ धीरज गुजर्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं।शीघ्र ही कांग्रेस 18 हजार किलोमीटर की यात्रा उत्तर प्रदेश में शुरू करने जा रही हैं, यह विशाल रैली उसी यात्रा का आगाज हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जो भी चुनावी घोषणा पत्र में वादे करती हैं, उनको हर कीमत में पूरा करती हैं।छत्तीसगढ़, राजस्थान राज्यों में किसानों के कर्जे माफ़ करना रहा हो या डॉ मनमोहन सिंह जी की सरकार में मनरेगा, आरटीई, फूड सिक्योरटी बिल हो या शिक्षा का अधिकार हो।इस बार भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जो भी वादे करेंगी वह सरकार बनने पर उतर प्रदेश में पूरे किये जायेंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि प्रियंका गांधी जी मेरठ में ऐतिहासिक जनसभा होगी।

बैठक में पहुँचने पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ,शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ,प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, महेन्द्र शर्मा,आशा राम,बबीता गुजर्र,अखिल कौशिक,मंजीत सिंह कोछड़,डॉ कर्मेन्द्र सिंह,अनिल शर्मा, राकेश सिंह, रॉबिन नाथ गोलू,योगंश राणा,नईम राणा,नफीस सैफी, दुष्यंत सागर,अरूण कौशिक,मो.इमरान,सुधीर कांत शर्मा ,हर्ष ढाका, मोहित सागवान ने स्वागत किया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story