×

Gorakhpur Hatyakand: सीएम की सख्ती के बावजूद नही सुधर रहे डीएम-एसएसपी, देर रात दबंगो ने पीट-पीट कर मार डाला एक वेटर को

रखपुर के रामगढ़ थानाक्षेत्र में कानपुर के रियल इस्टेट कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है...

Admin 2
Published on: 30 Sep 2021 6:51 PM GMT
Gorakhpur Hatyakand CCTV
X

Gorakhpur Hatyakand CCTV 

Gorakhpur Hatyakand: ये सीएम के योगी (CM Yogi Adityanath) के गृह जनपद में क्या हो रहा है?क्या इस जिले में कानून व्यवस्था (Gorakhpur Kanoon Vywastha) नाम की कोई चीज है भी या नहीं? अभी व्यापारी हत्याकांड की आग सुलग ही रही है कि इसी बीच कुछ सब दबंगो ने एक वेटर की भी पीट पीट कर हत्या कर दी है। ऐसा लगता है गोरखपुर के डीएम-एसएसपी सीएम के गृह जनपद की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे है। मसलन पहले व्यापारी की पीट पीट कर हत्या,अब आज गुरुवार की देर रात एक वेटर की भी पीट पीट कर दबंगो ने हत्या कर दी।अब इसे किस स्तर की कानून व्यवस्था कहा जाय।

गोरखपुर में फ्री में शराब नहीं देने पर वेटर को पीट-पीट कर मार डाला

गोरखपुर। गोरखपुर के रामगढ़ थानाक्षेत्र में कानपुर के रियल इस्टेट कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है, की इसी थाने में एक और हत्या हो गई। मॉडल शॉप (Gorakhpur Model Shop) पर फ्री में शराब देने पर मना करने पर मनबढ़ों ने मध्यप्रदेश निवासी वेटर को पीट पीट कर मार डाला। वही एक दूसरा वेटर जिंदगी और मौत से मेडिकल कालेज में जूझ रहा है।दबंगों द्वारा पीट पीट कर हत्या का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है।

जिस रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने मनीष गुप्ता को पीटकर मारा डाला, उसी थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित अब मॉडल शाप में ये घटना हुई है। मध्य प्रदेश का रहने वाला मृतक मनीष प्रजापति(25) वरदानी मॉडल शॉप की कैंटीन पर बतौर कर्मचारी काम करता था। गुरुवार की रात करीब 8 बजे यहां कुछ युवक शराब पीने पहुंचे। मनबढ़ों ने मनीष को आर्डर दिया। कहा जा रहा है कि आर्डर देने में लेट होने पर युवकों और मनीष की कहासुनी होने लगी। इस बीच वहां दूसरा कर्मचारी रघु भी आ गया बीच- बचाव करने लगा। करीब आधा दर्जन की संख्या में युवकों ने दोनों कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद है। फुटेज में बदमाश लाठी डंडे से वेटर को पीटते दिख रहे हैं। उनकी हैवानियत देख कोई बचाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका।

गोरखपुर में हत्या कर फरार हो गए मनबढ़

मनबढ़ों ने दोनों को मिलकर इतनी बुरी तरह पीटा कि दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि रघु की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर केके राणा ने बताया कि आरोपी मारपीट कर फरार हो गए हैं। मॉडल शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Admin 2

Admin 2

Next Story