×

Raebareli Accident: तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

Raebareli Accident: रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई और एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

Narendra Singh
Published on: 2 Jun 2022 2:29 PM GMT (Updated on: 2 Jun 2022 2:40 PM GMT)
Raebareli Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 1 की हालत गंभीर
X

Raebareli Road Accident (फोटो- न्यूजट्रैक)

Raebareli Road Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले (Raebareli) में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आज यानी गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है। यह पूरी घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र (Shivgarh Thana Chetra) के रीवा गांव (Rewa Gaon) के पास की है।

जानकारी के मुताबकि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र (Shivgarh Thana Chetra) के हैदरगढ़ महाराजगंज मार्ग पर रीवा गांव (Rewa Gaon) के पास तेज रफ्तार टैक्टर ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चालक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यस्त कर लौट रहे थे बाइक सवार

गौरतलब है कि मनोज कुमार पुत्र भगवती प्रसाद निवासी हसनपुर थाना बछरावां गुरुवार को हैदरगढ़ में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करके वापस लौट रहे थे। साथ में दो महिलाओं को भी बैठाए हुए थे कि तभी शाम लगभग 6:30 बजे हैदरगढ़ की ओर से घर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर पीछे से रौंदता हुआ निकल गया। पीछे बैठी दोनों महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि चालक को घायल अवस्था में चौकी प्रभारी मनोज यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। दूसरी ओर पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story