×

Raebareli News: घर के अंदर मिला मां और उसकी दो बेटियों का शव, पुलिस ने जांच किया शुरू

Raebareli Latest News : यूपी के रायबरेली जनपद स्थित बिझलामऊ गांव में मां और उसकी दो बेटियों का शव घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 14 Jun 2022 4:22 AM GMT (Updated on: 14 Jun 2022 4:41 AM GMT)
Raebareli Crime
X

Raebareli Crime (Image Credit : Social Media)

Raebareli News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली जनपद में एक घर के भीतर से एक साथ तीन सब फंदे से लटकते मिले जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला रायबरेली जनपद के डलमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बिझलामऊ गांव का है। जहां एक घर के अंदर एक मां का शव उसकी दो बेटियों के शव के साथ संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला। मामले की सूचना मिलते ही डलमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने सब को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

मृतक युवती का पति ईट भट्टे पर करता है काम

रायबरेली में मां और दो बेटियों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। मामला डलमऊ कोतवाली थाना इलाके के बिझलामऊ गांव का है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। यहां का रहने वाला हरिलाल पंजाब में ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसकी पत्नी बिटाना 30 वर्ष व 5 वर्ष बेटी सौम्या व 7 वर्षी जानवी अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ गांव में ही रहती है। आज सुबह ससुर को जब बहू की आहट नहीं मिली तो उसने आवाज़ दी। आवाज़ देने पर भी जब वह नहीं बोली तो उसने खुद जाकर देखा तो मां और दोनों बेटियों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story