×

Raebareli: राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरिशंकरी पौधे का किया रोपण

Raebareli: राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह व पंचवटी परिवार के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आज हरिशंकरी पौधे का रोपण किया है।

Narendra Singh
Published on: 15 Aug 2022 2:01 PM GMT
Raebareli News
X

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरिशंकरी पौधे का किया रोपण

Raebareli: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सोंच को आगे बढाते हुए रायबरेली के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह (Minister of State Independent Charge Dinesh Pratap Singh) व पंचवटी परिवार के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आज हरिशंकरी पौधे (Harishankari plants) का रोपण किया है। आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) में जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह (Former District Panchayat President Awadhesh Singh) ने आज डिडौली ग्राम सभा पहुंचे, जहां पर प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया और फिर आज हरिशंकरी का पेड़ लगाया। प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह व कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहें।


वहीं, अवधेश सिंह ने बताया कि वन विभाग की तरफ से हरिशंकरी लगाई जाती है, जिसको पाकर,पीपल और बरगद लगाई जाती है। तीनों पौधे दीर्घायु है और बड़े होकर सब एक ही है। धार्मिक एवं वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से अति महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार हरिशंकरी पौधे पर ब्रह्मा विष्णु और महेश का वास होता है।


दरअसल हरिशंकरी पौधों को रोपने की सोंच खुद सीएम योगी (CM Yogi) की है। यह तीन पौधों पीपल बरगद और पाकड़ की जड़ों को आपस में मिला कर रोपित किया जाता है। यह तीनों पौधे जब बढ़ते हैं तो इनके मुख्य तने आपस में मिल जाते हैं। ऊपर जाकर पीपल की अलग और पाकड़ बरगद की अलग शाखाएं निकलती हैं। यह अधिक छायादार होने के साथ 24 घंटे ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाला पौधा है। साथ ही इसके फल अधिक पौष्टिक होते हैं जिनका पक्षी सेवन करते हैं। वही पूजा पाठ करके विधि विधान द्वारा पेड़ को लगाया गया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story