×

शाही शादी में जा रहे सपा विधायक सहित 3 की एक्सीडेंट में मौत, 6 घायल

Admin
Published on: 10 March 2016 7:23 AM GMT
शाही शादी में जा रहे सपा विधायक सहित 3 की एक्सीडेंट में मौत, 6 घायल
X

बदायूं: शिवपाल के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने सैफई जा रहे बिलारी के सपा विधायक हाजी इरफान अली सहित दो लोगों की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। जबकि 6 लोगों को काफी चोटे आई हैं। जिसमें विधायक के बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव और मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्‍यक्‍त किया है।

खाई में गिरी कार

-इरफ़ान अपने साथियों संग शिवपाल सिंह के बेटे आदित्य यादव की शादी में शामिल होने सैफई जा रहे थे।

-गुरुवार सुबह लगभग 10.30 बजे बरेली-आगरा मार्ग पर कछला के निकट उनकी फारच्यूनर कार पंक्चर हो गई।

-पंक्चर होने के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया

-एक्सीडेंट में कार ड्राइवर फरजाद अली और सपा नेता केपी सिंह यादव की मौके पर मौत हो गई।

-जबकि इलाज के दौरान सपा विधायक इरफ़ान को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

-उनके बेटे फहीम समेत अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृत MLA हाजी इरफान के बेटे ने CMS और डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Admin

Admin

Next Story