×

OMG ! सपा सरकार में पुलिस की पिटाई का आंकड़ा हुआ हजार के पार

Admin
Published on: 24 Feb 2016 4:59 AM GMT
OMG ! सपा सरकार में पुलिस की पिटाई का आंकड़ा हुआ हजार के पार
X

लखनऊ: प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है और अपराधी किस तरह बेलगाम हैं, उसका पता मंगलवार को विधानसभा में पेश एक रिपोर्ट से हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक़, सपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में पुलिस पर 1,044 हमले हुए। वहीं, मायावती के पांच साल के कार्यकाल में पुलिस को 547 बार पिटना पड़ा।

विधानसभा में बीजेपी के विधायक डॉ. राधा मोहन अग्रवाल के पूछे गए एक सवाल के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आजम खान ने बताया कि बसपा के शासनकाल में पुलिस कुल 547 बार पिटी, जबकि सपा सरकार के सरकारी आँकड़ों में यह संख्या 1,044 हैं।

बसपा शासनकाल में पुलिस की पिटाई का ब्यौरा:

-साल 2007-08 में पुलिस पर 75 हमले हुए।

-साल 2008-09 में यह आंकड़ा 101 हो गया।

-साल 2009-10 में पुलिस पर 103 हमले हुए।

-साल 2010-11 में पुलिस पर 124 हमले हुए।

-साल 2011-12 में पुलिस पर 144 हमले हुए।

सपा शासनकाल मे पुलिस की पिटाई का ब्यौरा:

-साल 2012-13 में पुलिस पर 202 हमले हुए।

-साल 2013-14 में पुलिस पर 264 हमले हुए।

-साल 2014-15 में पुलिस पर 300 हमले हुए।

-साल 2015-16 में पुलिस पर 278 हमले हुए।

आंकड़े देखने के बाद बीजेपी नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि सैयां भये कोतवाल.. जैसा मामला लग रहा था। इस पर आजम खान ने भी तंज कसते हुए कहा खी हमारे माननीय सदस्य जिस समय की बात करे रहे हैं उस समय तो मुकदमे दर्ज ही नहीं होते थे। अब मुकदमें दर्ज हो रहे हैं तो यह आंकड़े नज़र आ रहे हैं।

Admin

Admin

Next Story