Shravasti News: निवर्तमान डीएम अजय कुमार द्विवेदी को दी गई भावभीनी विदाई, नवागत डीएम का हुआ स्वागत

Shravasti News: श्रावस्ती में निवर्तमान डीएम अजय कुमार द्विवेदी को भावभीनी विदाई दी गई, नए जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प।

Radheshyam Mishra
Published on: 2 Nov 2025 7:09 PM IST
Emotional farewell given to outgoing DM Ajay Kumar Dwivedi, new DM welcomed
X

निवर्तमान डीएम अजय कुमार द्विवेदी को दी गई भावभीनी विदाई, नवागत डीएम का हुआ स्वागत (Photo- Newstrack)

Shravasti News: श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में निवर्तमान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण जनपद रामपुर में हुआ है। इसी अवसर पर नवागत जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार सहित जिले के सभी उपजिलाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम अजय कुमार द्विवेदी को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसके बाद निवर्तमान डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने नवागत जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की जिम्मेदारियां सौंपीं।


अपने संबोधन में नवागत जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि निवर्तमान डीएम ने श्रावस्ती के विकास कार्यों में अतुलनीय भूमिका निभाई है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि श्री अजय द्वारा आरंभ किए गए अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा और जिले के विकास की गति को निरंतर बनाए रखा जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने अजय कुमार द्विवेदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे कुशल प्रशासनिक अधिकारी हैं, जिन्होंने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई। अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि डीएम के निर्देशन में श्रावस्ती ने कई विभागीय रैंकिंग में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।


अपने सम्मान समारोह में अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से श्रावस्ती ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं। उन्होंने कहा कि जनपद में विकास की अपार संभावनाएं हैं और शिक्षा व स्वास्थ्य प्राथमिक क्षेत्र हैं जिन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

1 / 7
Your Score0/ 7
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story