Siddharthnagar: बार काउंसिल चुनाव: मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं पर अधिवक्ताओं की बैठक संपन्न

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक, मतदाता सूची में त्रुटियों को लेकर बनी समन्वय समिति।

Intejar Haider
Published on: 11 Oct 2025 11:00 AM IST
Siddharthnagar: बार काउंसिल चुनाव: मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं पर अधिवक्ताओं की बैठक संपन्न
X

बार काउंसिल चुनाव बैठक  (photo: social media )

Siddharthnagar News: आगामी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव को लेकर डुमरियागंज बार भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता यू.पी. बार काउंसिल के सदस्य एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने की।

बैठक में अधिवक्ताओं ने मतदाता सूची में आ रही तकनीकी त्रुटियों, दस्तावेजी कमियों और नए मतदाताओं के पंजीकरण से संबंधित समस्याओं पर अपने सुझाव रखे। प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि बार काउंसिल के चुनाव में प्रत्येक योग्य अधिवक्ता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का यह अधिकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का प्रतीक है, और किसी भी कारणवश कोई पात्र अधिवक्ता मताधिकार से वंचित न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

बार एसोसिएशनों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी

उन्होंने आगे कहा कि मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों को समय रहते ठीक करने के लिए सभी बार एसोसिएशनों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने भी अपने-अपने सुझाव दिए और एक समन्वय समिति बनाने पर सहमति जताई, जो चुनाव से पहले आवश्यक सुधार सुनिश्चित करेगी।

बैठक में डुमरियागंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, आदर्श बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय, रमापति सिंह, राधेश्याम सिंह, हारून, रमन श्रीवास्तव, राहुल सिंह, रामपाल सिंह, जुग्गीलाल, जितेंद्र त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

1 / 5
Your Score0/ 5
Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story