×

Lok Sabha Election Result 2024: सोनभद्र में सपा के छोटेलाल की बड़ी जीत, रचा इतिहास

Sonbhadra News: समाजवाटी पार्टी के प्रत्याशी छोटेलाल खरवार ने शुरू से बढत बनाए रखी। महज दो राउंड की गणना में जहां पांच हजार से अधिक की लीड हासिल कर ली। वहीं, आखिरी राउंड तक जीत के अंतर का आंकड़ा बढता रहा।

Kaushlendra Pandey
Published on: 4 Jun 2024 4:03 PM GMT (Updated on: 5 Jun 2024 3:28 PM GMT)
Sonbhadra News
X

Sonbhadra News (Pic:Newstrack)

Sonbhadra News: राबटर्सगंज लोकसभा सीट पर सपा को बड़ी जीत मिली है। सपा के छोटेलाल खरवार ने जहां एक लाख से भी अधिक मतों से जीत हासिल कर, यहां सपा के लिए अब तक सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बनाया है। वहीं, वर्ष 2019 में 4,47,915 वोट पाकर, 45.23 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने वाली भाजपा गठबंधन को जहां इस बार महज 3,36,614 वोट हासिल हुए। वहीं, दूसरी तरफ 2014 में 1,87,725 वोट हासिल करने वाली बसपा को (सपा से गठबंधन के चलते बसपा ने 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था) इस बार कुल 118778 मत से संतोष करना पड़ा। सपा प्रत्याशी बहुत पिछली बार भाजपा गठबंधन को मिले कुल 4,47,915 मत से 11933 मत अधिक (465848 मत) प्राप्त कर लोकसभा में किसी उम्मीदवार को अब तक मिले सर्वाधिक मतों का एक नया रिकॉर्ड बना दिया।

सपा ने शुरू से ही बनाए रखी बढ़त

समाजवाटी पार्टी के प्रत्याशी छोटेलाल खरवार ने शुरू से बढत बनाए रखी। महज दो राउंड की गणना में जहां पांच हजार से अधिक की लीड हासिल कर ली। वहीं, आखिरी राउंड तक जीत के अंतर का आंकड़ा बढता रहा। 25 राउंड में जहां सपा ने एक लाख सात हजार से अधिक वोटों से लीड हासिल की। वहीं, आखिरी राउंड में जीत का अंतर 1,29,234 मतों का बढाकर, सपा के लिए एक नया इतिहास रच दिया। आखिरी राउंड तक भाजपा गठबंधन दूसरे स्थान पर रहा।

आधी राउंड के गणना के बाद ही सपा कार्यकर्ता मनाने लगे जश्न

महज 13 राउंड की गणना में ही सपा को 50 हजार से अधिक की लीड मिल चुकी थी। यह देख सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं, हर राउंड के साथ बढ़ते अंतर को देखते हुए, सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का जिला कार्यालय पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आखिरी राउंड का परिणाम आने से पहले ही सपा के लोगों ने खुद को जीता बताते हुए, सपा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं दोनों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

दोहराई गई रामप्यारे पनिका से जुड़ी कहानी

लोगों के बीच हो रही चर्चाओं पर यकीन करें तो राबटर्सगंज संसदीय सीट से अपराजेय माने जाने वाले बड़े आदिवासी नेता रामप्यारे पनिका ने अगड़ों से जुड़े मामले को लेकर एक टिप्पणी करने की भूल की थी। उस समय सोशल मीडिया का जमाना भी नहीं था, बावजूद कथित टिप्पणी पूरे संसदीय क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसका परिणाम, 1980 से 89 तक लगातार जीत देने वाले राबटर्सगंज संसदीय सीट पर रामप्यारे पनिका को हार का सामना करना पड़ा।

कुछ यह रहा राबटर्सगंज संसदीय क्षेत्र का परिणाम

  • SP - 465848 मत
  • BJP -3,36,614 मत
  • BSP - 118778 मत
  • COMMUNIST : 23852 मत
  • NOTA : 19032 मत

दुद्धी उपचुनाव में रही भाजपा-सपा में कड़ी टक्कर

दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम आखिरी समय तक रोमांचक बना रहा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर पहली बार कमल खिलाकर भाजपा आखिरी समय तक संघर्ष करती रही। शुरूआत के कई राउंड में भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड़ को लगभग तीन हजार वोटों की बढ़त भी मिली लेकिन आधी गणना के बाद सपा प्रत्याशी को मिली बढ़त उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरते हुए आखिरी राउंड में 2996 वोटों, पोस्टल बैलेंस से पड़े वोटों को मिलाकर 3208 पर पहुंच गई। रात 9:। बजे जाकर नतीजों पर फाइनल मुहर लगाई गई।

आखिरी राउंड तक दोनों प्रत्याशियों में दिखा संघर्ष

यहां से सपा ने सात बार के विधायक रहे विजय सिंह गोंड़ को चुनाव मैदान में उतारा था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें अद एस उम्मीदवार हरिराम चेरो से और 2022 में भाजपा उम्मीदवार रामदुलार गोंड़ से नजदीकी मुकाबले में हार मिली थी। गत दिसंबर माह में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विधायक रहे रामदुलारे गोंड़ को 25 वर्ष की सजा हो गई। इसके बाद यह सीट रिक्त घोषित कर दी गई। लोकसभा चुनाव के साथ दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा हुई। सपा की ओर से पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़, भाजपा की ओर से आरएसएस के जिला प्रचारक रहे श्रवण गोंड़, बसपा से रवि खरवार को चुनावी मैदान में उतारा गया।

3208 वोटों से सपा की जीत

कांग्रेस ने सपा के समर्थन में, किसी उम्मीदवार को यहां टिकट नहीं दिया। यहां चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के समय से ही कांटे के संघर्ष की संभावना जताई रही। भाजपा और आरएसएस के लोगों की मेहनत को देखते हुए नजदीकी मुकाबले में जीत की उम्मीद भी जताई जा रही है। शुरू के 10-12 राउंड के रिजल्ट ने इसे साबित भी किया लेकिन लगभग आधी राउंड की गणना के बाद सपा उम्मीदवार विजय सिंह को जो नजदीकी बढत मिलनी शुरू हुई वह आखिर तक जारी रही। 24वें राउंड में 2477 की रही बढ़त 25 राउंड में घटकर 1600 पर आ गई। आखिरी यानी 26 वें राउंड में सपा के विजय सिंह गोंड़ ने फाइनल बढ़त हासिल करते हुए 2996 मतों से जीत दर्ज कर ली। पोस्टल बैलेट के जरिए मिले अंकों का मिलाकर जीत का आंकड़ा 3208 पर पहुंच गया

कुछ यह रहा उपचुनाव का रिजल्ट

  • सपा - मत 82787
  • भाजपा - 79589 मत
  • बसपा -22395 मत
  • नोटा - 5252
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story