×

Firozabad: फिरोजाबाद के दौरे पर थे मंत्री जयवीर सिंह, कार्यकर्ताओं संग मीडिया से हुए रूबरू

Firozabad: आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह फिरोजाबाद के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग की और मीडिया से भी रूबरू हुए

Brajesh Rathore
Published on: 1 Jun 2022 5:30 PM GMT
Firozabad News
X

मीडिया से रूबरू होते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह। 

Firozabad: आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Tourism and Culture Minister Jaiveer Singh) फ़िरोज़ाबाद के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग की और मीडिया से भी रूबरू हुए। वहीं, इस मीडिया कर्मियों की ओर से कई सवाल पूछे गए, जिनका मंत्री ने जवाब दिया।

प्रश्न

फिरोजाबाद जिले का नाम बदलकर चंदननगर करने के लिए एक अभियान चलाया गया था और जिला पंचायत की तरफ से प्रस्ताव पास हुआ था अब क्या देरी है।

उत्तर

निश्चित रूप से जिला पंचायत में एक प्रस्ताव फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंदननगर करनी के लिए भेजा गया है उस पर राजत परिषद से भी कार्रवाई हो चुकी है समय आने दीजिए निश्चित रूप से कार्यवाही होगी।

प्रश्न

ज्ञानवापी मे एक शिवलिंग मिली है इसको मुस्लिम लोग फुब्बारा बता रहे हैं आप पर्यटन मंत्री हैं आपकी नजर से उसे क्या देखते हैं।

उत्तर

देखिए पूरे प्रदेश में और पूरे हिंदुस्तान में भारतीय राष्ट्रवाद संस्कृति (Indian Nationalism Culture) का पुनः स्थापन और उत्थान समर्थन भारत का कल्चर, भारत की परंपराएं सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) और भारत सरकार (Indian Government) कटिबद्ध है।और इसी नारे पर हम सत्ता में हैं भारत में जो अन्याय अत्याचार धर्म और संकीर्णता की तुष्टीकरण की नीति पर हुआ है वह नहीं होने दिया जाएगा। क्योंकि ज्ञानवापी जिसकी आप बात कर रहै है यह मसला माननीय न्यायालय में लंबित है इसलिए इसमें सरकार की कोई टिप्पणी नहीं होगी इतना जरूर है कि निश्चित रूप से न्याय मिलेगा जो भी पक्ष न्याय पाएगा और कोर्ट जो भी आदेश देगी सरकार उस आदेश का पालन कर आएगा।

प्रश्न

आजम खान (Azam Khan) समाजवादी पार्टी से बहुत नाराज हैं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को मनाने हॉस्पिटल पहुंचे हैं आप कैसे देखते हैं।

उत्तर

देखिए सपा का इंटरनल मामला है मेरी टिप्पणी उचित नहीं होगी यह बात हम पहले भी कह चुके हैं कि सपा में अब कुछ अच्छा नहीं है 2022 का चुनाव सपा की प्रकाष्ठा थी आने वाले समय में देखेंगे इसके छिन्न-भिन्न टुकड़े टुकड़े देखेंगे।

प्रश्न

पर्यटन के विभाग से उत्तर प्रदेश अहम हैं क्योंकि यहां पर राष्ट्रीय धरोहर ज्यादा है अब क्या और नया होने वाला है।

उत्तर

नया-नया क्या अभी सरकार के 2 महीने हुए हैं 2 महीने में इस बीच में आपको दिखाई दे रहा होगा कि पहले लोग पर्यटन विभाग को संस्कृति विभाग (culture department) का नाम तक नहीं जानते थे आज पर्यटन और संस्कृति की आप चर्चा कर रहे हैं 2 महीने में हिंदुस्तान का पहला आई एन एस युद्धपोत (INS Warship) गोमती उत्तर प्रदेश के धरती पर आ रहा है। संस्कृत का विश्वविद्यालय (university of sanskrit) हिंदुस्तान में पहला ओर यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है रामायण यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है। हम प्रयास कर रहे हैं तमाम ऐसी योजनाएं हर जिले में हमने संस्कृति पर्यटन विकास परिषद जिले पर गठित कर दिया है।

हमारा टूरिज्म अफसर हर जिले पर रहेगा जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है 25 से 26 लोगों की कमेटी है और वह जिले की टूरिज्म और डेवलपमेंट के लिए पूरी योजना बनाकर तैयार करेगी और सरकार को बताएंगे,और जो कलाकार हैं विभिन्न विभिन्न भाग के उन सबको रजिस्ट्रेट करके सम्मानित करने का काम उनको प्रॉपर मंच देने का काम करेंगे और ब्रिलियंट बच्चे हैं उनको भी शोध कराने के लिए यूनिवर्सिटी से डिग्री उपलब्ध कराने का काम करेंगे। आप देखी हिंदुस्तान में उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसके पास अपार संभावना है। पर्यटन के लिए और कल्चर के लिए भी कहीं आध्यात्मिक क्षेत्र से या धार्मिक रूप से ऐतिहासिक रूप से या टूरिज्म की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में हिंदुस्तान का कोई राज्य मुकाबला नहीं कर सकता। लेकिन अब तक हम पर्यटन के क्षेत्र में बहुत पीछे रहे थे और उसका मुख्य कारण यह था की कानून व्यवस्था बहुत खराब थी और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उत्तर प्रदेश का पर्यटन नहीं करना चाहते थे।

बधाई देना चाहिए आदरणीय योगी (CM Yogi) और मोदी (PM Modi) को जिस तरह से कानून का राज उत्तर प्रदेश में दिया गुंडई पर मुक्ति लगी है जो वातावरण है वह पर्यटन का बन रहा है। पर्यटक अब मन बना रहा है और उसकी पहली पसंद उत्तर प्रदेश बने और सरकार का यह कि जो भी पर्यटक चाहे वह विदेशी हो या भारत का सबसे पहला उसका कदम उसका उत्तर प्रदेश की धरती पर पड़े, हमने अभी 6 हेलीपैड स्वीकृत करें है, जिससे आने में ओर आसानी होगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story