×

Buses on New Routes: लोगों को राहत देने के लिए, परिवहन निगम निरस्त ट्रेनों के मार्ग पर चलाएगा 2000 अतिरिक्त बसें

Transport Corporation UP: भारतीय रेलवे द्वारा 208 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसे देखते हुए उप्र परिवहन निगम ने प्रदेश में 2000 बसों का अतिरिक्त संचालन करने जा रहा है।

Anant kumar shukla
Published on: 3 Dec 2022 8:43 AM GMT
Transport Corporation will run 2000 additional buses on the route of canceled trains
X

लोगों को राहत देने के लिए, परिवहन निगम निरस्त ट्रेनों के मार्ग पर चलाएगा 2000 अतिरिक्त बसें: Photo- Social Media

Transport Corporation UP: ठंड का सीजन (cold weather) शुरू हो गया है। ऐसे में फॉग की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है। जिससे हादसे होने के खतरे भी बढ़ जाते हैं। इन्हीं कारणों से भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा 2 दिसंबर, 2022 को 208 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसे देखते हुए परिवहन निगम द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया। कोहरे की वजह से निरस्त ट्रेनों से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत देने व अपनी आय बढ़ाने के लिए उप्र राज्य परिवहन निगम ( UP Transport Corporation) ने प्रदेश में 2000 अतिरिक्त संचालन करने जा रहा है। इसके लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी के कई ट्रेनी कुछ महीनों के लिए निरस्त कर दी हैं। ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ऐसे सभी रूटों को चिन्हित कर रहा है। इन्हीं रूटों पर 2000 अतिरिक्त बसों को संचालित किया जाएगा। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक अजीत सिंह ने बताया कि रोडवेज 2000 अतिरिक्त बसों को तैयार कर रहा है। इसमें सामान्य व जनरथ दोनों बसें शामिल है। इसके लिए क्षेत्रों से डिमांड भी मांगी गई है। इसी के आधार पर बसों का वितरण किया जाएगा।

बात दें कि रद्द होने वाले ट्रेनों के अतिरिक्त 35 ट्रेनों के सोर्स स्टेशन बदले गए हैं। 38 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया है। 17 ट्रेनो को री-शेड्यूल किया गया है। 44 ट्रेनो का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

गोरखपुर से चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष ट्रेन 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक निरस्त रहेगी ।

छपरा से लने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक निरस्त रहेगी 02

गोरखपुर से चलने वाली 05093 गोरखपुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष ट्रेन, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक रहेगी।

गोण्डा से चलने वाली 05091 गोण्डा-सीतापुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक निरस्त रहेगी

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story