×

तीसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी में फूलन देवी के पति, यहां से आजमाएंगे किस्मत

फूलन देवी के पति एक बार फिर शाहजहांपुर से चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार हैं। जिले में एक आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कश्यप समाज को एकजुट होने के लिए कहा। बता दें कि वह शाहजहांपुर से दो बार बार चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार उन्हें जनता ने नकार दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 20 Jan 2019 11:52 AM GMT
तीसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी में फूलन देवी के पति, यहां से आजमाएंगे किस्मत
X

शाहजहांपुर: फूलन देवी के पति एक बार फिर शाहजहांपुर से चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार हैं। जिले में एक आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कश्यप समाज को एकजुट होने के लिए कहा। बता दें कि वह शाहजहांपुर से दो बार बार चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार उन्हें जनता ने नकार दिया है।

वह 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे। उसके बाद उन्होंने 20014 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें दोनों बार कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने यह नहीं बताया कि वह इस बार किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन ये साफ कर दिया है कि अगर किसी पार्टी से टिकट नहीं मिलता है तो वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें.....VHP ने राम मंदिर पर काग्रेस को दिया था ऑफर, अब मुकर गई

दरअसल फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह कश्यप ने एक बार फिर यूपी के शाहजहांपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उम्मेद सिंह कश्यप ने रविवार को बिसरात रोड पर एक मैरिज लाॅन में आम सभा की। उम्मेद सिंह कश्यप ने एकलव्य सेना बनाई है और उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने इस सभा में यह साफ कर दिया है कि वह तीसरी बार चुनाव मैदान में उतकर जनता के बीच जाएंगे। वह शाहजहांपुर जिले से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने सभा में कश्यप समाज के लोगों को एक जुट होने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें.....कुंभ: आस्था के मेले में ये मशहूर कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

उनका कहना है कि अपनी बराबरी किसी और नेता से नहीं करना चाहता हूं। हमें शाहजहांपुर की जनता ने बहुत आशीर्वाद और बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन यहां की जनता से हैं। हम इस सभा में आई जनता के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे पास विकल्प खुला हैहम जनता से पूछकर पार्टी का चुनेंगे और उससे टिकट मांगेगे। अगर जनता निर्दलीय लड़ने के लिए कहेगी तो हम निर्दलीय चुनाव मैदान मे उतरेंगे। हमारी प्राथमिकताएं देश में भाईचारा होगा। क्षेत्र में विकास की हमारी प्राथमिकताएं होंगी।

यह भी पढ़ें.....कुंभ: पौष पूर्णिमा पर दूसरा बड़ा स्नान कल, सरकार ने किये अभूतपूर्व बंदोबस्त

बसपा सुप्रीमो मायावती पर बीजेपी विधायक के बयान पर कहा कि हम कभी किसी नारी का अपमान नहीं कर सकते, क्योंकि मेरा खुद का नाम एक ऐसी नारी के नाम से जुड़ा है जिसने नारियों और खुद होने वाले अत्याचार के खिलाफ लड़ी। अगर कोई नारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है तो हम उसकी घोर निंदा करता हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story