Unnao News: महिला आरक्षी की उपचार दौरान मौत, जानेंगे वजह तो रह जाएँगे हैरान

Unnao News: महिला आरक्षी की आज डायलिसिस के दौरान मौत हो गई। महिला आरक्षी का बीते दो सालों से किडनी और खराब गुर्दे का इलाज चल रहा था

Naman Mishra
Published on: 28 Oct 2022 2:19 PM
Unnao News
X

महिला आरक्षी पूजा गौतम की ईलाज के दौरान मौत

Unnao News: उन्नाव जनपद पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही पिछले कई सालों से बीमारी से ग्रसित चल रही थी। महिला आरक्षी का बीते दो सालों से किडनी और खराब गुर्दे का इलाज चल रहा था। आज शुक्रवार (28 अक्टूबर 2022) को सुबह उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डायलिसिस के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। कानपुर पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक गांव की रहने वाली पूजा गौतम पुत्री ओमप्रकाश 2016 बैच की महिला आरक्षी थी। ट्रेनिंग के बाद से शुरुवाती नौकरी उन्नाव से शुरू हुई थी। लेकिन नौकरी के कुछ ही समय बाद उसकी तबियत खराब हो गई। करीब दो साल से उसको किडनी व गुर्दे में समस्या थी। बीमारी के बाद उसका उपचार कानपुर में हुआ। मगर हालत में सुधार होने के बजाए उसकी तबियत बिगड़ती चली गई। किडनी में इंफेक्शन ज्यादा होने से डायलिसिस होने लगी। बीते एक माह से हालत और ज्यादा गंभीर हो गई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस आवास पर ही अचानक उसकी तबियत खराब हो गई थी। हालत बिगड़ने पर भाई उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल उपचार के लिए ले गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों को हुई तो उनका रो रोकर बुरा हाल है। इधर पूजा के न रहने की जानकारी उन्नाव पुलिस को हुई तो शोक की लहर दौड़ गई। मृतका सिपाही के बैचमैट पुलिस कर्मियों ने भी दु:ख व्यक्त किया है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!