×

UP Election 2022: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का मंत्र, कार्यकर्ता EVM, DM से रहें सावधान, बूथ पर रखें पैनी नजर

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारी में जुटे अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरते हुए अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि ईवीएम और डीएम से सावधान रहें।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 17 Sep 2021 11:10 AM GMT (Updated on: 17 Sep 2021 3:42 PM GMT)
Akhilesh Yadavs mantra before elections, workers beware of EVM, DM, keep a close eye on the booth
X

चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र: फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

UP Election 2022: यूपी विधानसभा के चुनाव में जुटे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुट जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। इसमें सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा होगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की बुरी नजर बूथों पर लगी है। इससे सावधान रहने की ज़रूरत है। अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव का ज़िक्र करते हुए बीजेपी को घेरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ईवीएम और डीएम से सावधान रहें।

फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

EVM-DM से सावधान

सपा प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 2022 के चुनाव में बूथों पर कड़ी निगरानी रखें और EVM और DM से सावधान रहें। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का ज़िक्र करते हुए कहा कि आपने देखा होगा किस तरह से वहां EVM और DM ने बेइमानी करके बीजेपी को चुनाव जिता दिया। लेकिन पश्चिम बंगाल में उन्हें करारा जवाब मिला।

फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

'बूथों पर बीजेपी की बुरी नजर'

विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोली को मजबूत करने में लगे अखिलेश यादव ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अबकी बार बूथों पर बीजेपी की बुरी नजर लगी है ।.ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है। सपा प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं से कि वे बिना समय गंवाए अपने अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं। इस कार्य में कोई कोताही न हो। बूथ पर तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ता यह न भूलें कि उन्हें ऐसा अवसर दोबारा मिलने वाला नहीं है।

फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

पूरी निष्ठा से लगें कार्यकर्ता

अखिलेश यादव ने मिशन 2022 के लिए कार्यकर्ताओं को जी-जान से चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव की पवित्रता को बचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी निष्ठा से कार्य करें और बीजेपी के अलोकतांत्रिक इरादों से सतर्क रहें।

फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

बीजेपी के झूठे प्रचार डरावने

अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपने कामों को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला, उन्होंने बताया कि समाजवादी सरकार के समय में हुए कार्यों को अपना बताकर जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने पिछले दिनों सीएम योगी के विज्ञापन पर बंगाल की तस्वीर लगाने को लेकर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि अब तो सरकार पश्चिम बंगाल के फ्लाईओवर को भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चित्र के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। जहां भी अच्छा काम हुआ है, बीजेपी को उसे अपना बताने में कोई संकोच नहीं है। लेकिन 2022 में जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story