×

Lucknow: महिला आयोग अध्यक्ष को पसंद आई लोकबंधु अस्पताल की सुख-सुविधाएं, किसी के रिसीव न करने पर हुईं नाराज़

Lucknow: राजधानी के लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिक्तिसालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम और कुमुद श्रीवास्तव ने संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

Shashwat Mishra
Published on: 14 July 2022 5:32 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिक्तिसालय पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम। 

Lucknow: राजधानी के लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिक्तिसालय (Lok Bandhu Raj Narayan Combined Hospital) में गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) और कुमुद श्रीवास्तव ने संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने आशियाना स्थित अस्पताल पहुँचकर मरीजों का हाल चाल लिया एवं मिल रही सुविधाओं और साफ सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी प्रकार की सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस के सक्सेना ने उन्हें प्रसूति महिला विभाग, सामान्य महिला विभाग का दौरा कराया। लेकिन, अस्पताल में उन्हें कोई रिसीव करने नहीं पहुंचा, इस बात पर उन्होंने नाराज़गी जाहिर की।

अध्यक्ष ने की सुख-सुविधाओं की प्रशंसा

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी (Medical Superintendent Dr Ajay Shankar Tripathi) ने बताया कि लोक बंधु अस्पताल गुणवत्ता पूर्ण सुविधा देने के लिए हमेशा से जाना जाता है। रिस्पेक्ट फुल मदर केयर के लिए चिकित्सालय को लक्ष्य सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। हम लोग महिला सशक्तिकरण के लिए सभी प्रकार के प्रयास करते रहते है। अध्यक्ष ने सभी भर्ती मरीजों का फीड बैक लिया। मरीजों ने अच्छी सुख सुविधाओं व साफ सफाई के प्रशंसा की।

रिसीव करने के वक़्त CMS कर रहे थे शिकायत का निराकरण

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस के सक्सेना (Chief Medical Superintendent Dr. SK Saxena) ने महिला आयोग (UP Women Commission) की अध्यक्ष को रिसीव करने के मामले में सफाई देते हुए बताया कि महिला आयोग अध्यक्ष के आने का इंजतार, मैं रूम नंबर 23 ओपीडी में कर रहा था। तभी एक मरीज की शिकायत पेडियाट्रिक वार्ड से आई, मैं उसे देखने द्वितीय तल पे जा रहा था। उन्होंने कहा कि उसी दौरान मुझे माननीय के आने की सूचना मिली और मैं तुरंत ही गाइनी ओपीडी में माननीय के पास पहुंच गया, और उनके समस्त निरीक्षण के साथ रहा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story