×

Jhansi News: अदालत के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा विरोध, कई घंटे तक चला हंगामा

Jhansi News: न्यायालय के आदेश पर मकान पर दिलाने पहुंची पुलिस को कड़े विरोध के चलते कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

B.K Kushwaha
Published on: 4 April 2023 11:24 PM GMT
Jhansi News: अदालत के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा विरोध, कई घंटे  तक चला हंगामा
X
झांसी में अदालत के आदेश पर मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा विरोध- (Photo- Newstrack)

Jhansi News: न्यायालय के आदेश पर मकान पर दिलाने पहुंची पुलिस को कड़े विरोध के चलते कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बाद में एक कमरे पर कब्जा देने पर सहमति बनी और न्यायालय से आये अमीन ने कमरे पर ताला जड़ दिया। बाकी मकान पर कब्जे के लिए कुछ समय दिया गया है। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के बाहर खंडेराव गेट मेन रोड पर रतन कुशवाहा व हरीराम कुशवाहा का लगभग दो हजार स्क्वायर फुट में मकान है। हरिराम के अनुसार उनके पिता सुंदरलाल ने अशोक कुशवाहा से पैसे उधार लेकर उक्त मकान का बैनामा कर दिया था।

वहीं अशोक ने उक्त मकान को सुनीता ब्रम्हचारी को बेच दिया। सुनीता की अपील पर अदालत ने मकान खाली कराकर कब्जा दिलाने के आदेश पुलिस को दिए थे। इसी क्रम में आज कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस पीएसी बल के साथ पहुंची तो महिलाओं ने कड़ा विरोध किया। जिससे पुलिस आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में एक कमरे पर कब्जा दिलाया गया। इस कार्यवाही में पुलिस को लगभग तीन घंटे लग गए।

पूरे मकान पर नहीं देंगे कब्जा: हरीराम

हरिराम कुशवाहा ने बताया कि वह गरीब लोग हैं। उनके पिता ने सिर्फ 720 स्क्वायर फुट जगह बेची थी, लेकिन सुनीता ने अदालत को गुमराह कर पूरे मकान को खाली कराने का आदेश करा लिया, जो गलत है। हम लोग 720 स्क्वायर फुट पर कब्जा देने पर राजी हैं, लेकिन पूरे मकान पर कब्जा नहीं होने देंगे, इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

झांसी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

टोड़ीफतेहपुर थाने की पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में वांछित अभियुक्त भारत अहिरवार निवासी ग्राम विक्रमपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। वहीं, रक्सा थाने की पुलिस ने आपस में झगड़ा करते समय रॉयल सिटी के पास रहने वाले रुपेश रायकवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका दफा 151 के तहत चालान किया है।

झांसी में काम कर रहे मजदूर की मौत

ठेकेदार के साथ झांसी में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत का कारण संदिग्ध बताया जा रहा है। मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के हरमांता थानान्तर्गत राधाकृष्णबाट में रहने वाला लगभग 45 वर्षीय भारत नाम का व्यक्ति झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र में ठेकेदार के साथ कुर्सी बुनाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक रात्रि में उन्हें फोन से जानकारी हुई कि भारत की तबीयत खराब है। कुछ घंटो बाद जब फोन से पुनः जानकारी ली तो पता चला कि भारत की मौत हो गई। झांसी आने पर पता चला कि गिरकर उनकी मौत हो गई। उनकी मौत कैसे हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं है। कारण स्पष्ट जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी में शराब के छह तस्कर गिरफ्तार

रेल सुरक्षा बल ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में छह तस्करों को पकड़ लिया। रेलवे के मुताबिक साबिर खान, प्रदीप ठाकुर, मनोज कुमार, साहिल राजौरिया, बहादुर सिंह व गणेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 108 बोतल अनाधिकृत शराब जिसकी कुल कीमत लगभग 77,700 रही वो की जब्त की गई।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story