×

Amethi: थाने के बाहर खड़ी न्याय माँग रही छेड़छाड़ की शिकार महिला, अंदर हवा खा रही पुलिस

Amethi Latest News : उत्तर प्रदेश के अमेठी में युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान महिला ने थाने में गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

Surya Bhan Dwivedi
Written By Surya Bhan DwivediPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 1 May 2022 4:18 AM GMT
young man molested woman in Amethi
X

 छेड़छाड़ की शिकार महिला (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Amethi News : छेड़छाड़ की शिकार हुई महिला मजदूर न्याय के लिए थाने की परिक्रमा कर रही है। वहीं जिले की पुलिस से महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़िता के पति का कहना है कि उसने पुलिस में शिकायत किया तो पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कह कर एफआईआर तक दर्ज नहीं किया। वहीं घटना के बाद से परिवार दहशत में है।

नहीं हुई कोई सुनवाई

घटना जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के रहने वाले सतेंद्र पुत्र लालबहादुर कल रात्रि करीब तीन बजे मेरे घर में घुस आए। वो मेरे साथ छेड़खानी करने लगा और मेरा मुंह दबा दिया। किसी तरह मैंने गुहार लगाई तो पड़ोस में रह रहे मेरे जेठ और उनके परिवार के लोग आ गये। जिससे सतेंद्र दीवार कूद कर भाग गया। इस घटना की तहरीर देने सुबह से थाने पर आए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं है।

पीडिता के पति ने कहा

वहीं पीड़िता के पति ने बताया कि मैं भट्टे पर काम करता हूं। सुबह करीब सात बजे जब मैं भट्टे से काम कर वापस आया तो मेरी पत्नी रो रही थी। जिस पर मैने पूछा कि क्या हुआ, क्यों रो रही हो? तो मेरी पत्नी ने बताया कि रात में सतेंद्र ने घर में घुस कर मेरे साथ छेड़खानी की। गुहार लगाने पर बड़े भाई और उनके बेटे ने दौड़ाया तो सतेंद्र दीवार कूद कर भाग गया। उसने पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह सात बजे से थाने पर आए हुए हैं। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। तहरीर ले लिए हैं अब कह रहे हैं कि जाओ घर हम मामले की जांच करेंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story