×

Newstrack Exit Poll 2022: उत्तराखंड में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, एक्जिट पोल में अनुमान

Newstrack Exit Poll 2022: न्यूजट्रैक के एक्जिट पोल में उत्तराखंड में कोई भी दल अपने बल पर बहुमत हासिल करती हुई नजर नहीं आ रही है।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 March 2022 3:14 PM GMT (Updated on: 8 March 2022 6:20 AM GMT)
Newstrack Exit Poll
X

Newstrack Exit Poll

Newstrack Exit Poll 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब नतीजों से पहले एक्जिट पोल का मौसम आ चुका है। इसी कड़ी में पंजाब के बाद न्यूजट्रैक अब उत्तराखंड का सटीक अनुमान आपके सामने प्रस्तुत करने जा रही है।

न्यूजट्रैक के एक्जिट पोल में उत्तराखंड में कोई भी दल अपने बल पर बहुमत हासिल करती हुई नजर नहीं आ रही है। बीजेपी औऱ कांग्रेस में बेहद करीबी मुकाबला देखा जा रहा है। उत्तराखंड में न्यूजट्रैक ने कांग्रेस को 30, बीजेपी को 28, बसपा को 07, आप को 04 और सपा को 01 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

बता दें कि 70 सदस्यों वाली उत्तराखंड विधानसभा सभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की दरकार है। ऐसे में राज्य की दोनों प्रमुख दल जादुई आंकड़े से पीछे नजर आ रही है। हंग असेंबली में बहुजन समाज पार्टी किंगमेकर की भूमिका में उभरती हुई नजर आ रही है। इससे पहले 2012 में भी ऐसे ही खंडित जनादेश आय़ा था, तब हालांकि महज एक सीट बीजेपी से अधिक लाने वाली कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब रही थी।

अन्य प्रमुख एक्जिट पोल

आजतक

• भाजपा को सीटें: 36-46

• कांग्रेस- 20-30

• आप(आम आदमी पार्टी) को सीटें: 2-4

• अन्य को सीटें: 2-5

इंडिया टीवी

• भाजपा को सीटें: 25-29

• कांग्रेस- 37-41

• आप को सीटें: 0

• अन्य को सीटें: 2-4

रिपब्लिक टीवी

• भाजपा को सीटें: 29-34

• कांग्रेस को सीटें: 33-38

• बसपा को सीटें: 1-3

• अन्य को सीटें: 1-3

न्यूज 24

• भाजपा को 43 सीटें

• कांग्रेस को 24 सीटें

• अन्य को 3 सीटें

कुल मिलाकर ये आंकड़े अनुमान हैं असली नतीजों पर मुहर तो 10 मार्च को ही लगेगी।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story