×

Cute Dog Video: कुत्ते के साथ खेलते हुए बच्चे ने कि ऐसी मजेदार हरकत, वीडियो देख कर आ जाएगा आनंद

Cute Dog Video: वायरल वीडियो में एक बच्चा बॉल को कमरे की तरफ फेक देता है। फिर अपने कुत्ते को बॉल लाने के लिए कहता है। कुत्ता दौड़ कर बॉल को लेना जाता है। तभी बच्चा फर्स पर ही चादर डाल कर सो जाता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 3 Nov 2022 8:31 AM GMT
X

Cute Dog Video Viral(video-social media)

Cute Dog Video Viral: सोशल मीडिया पर मालिक और उसके पेट की बॉन्डिंग के बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। यूजर्स ऐसे वीडियो देखना बहुत पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें मालिक और उसके पालतू जानवर के बीच का प्यार दिकता है। सबसे ज्यादा समझदार जानवर कुत्ते ही होते हैं। जो कि अपने मालिक की सारी बात मानते हैं। अपने मालिक के लिए बहुत फ़वादार होते हैं। उनकी एक-एक बात मानते हैं। इसका एक उदहारण आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हो, जिसमें एक बच्चा अपने पालतू कुत्ते के साथ ऐसा मजाक करता है।

बच्चे ने कुत्ते के साथ किया ऐसा मजाक, कुत्ता हो गया परेशान, फिर जो कुत्ते ने किया, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक बच्चा बॉल को कमरे की तरफ फेक देता है। फिर अपने कुत्ते को बॉल लाने के लिए कहता है। कुत्ता दौड़ कर बॉल को लेना जाता है। तभी बच्चा फर्स पर ही चादर डाल कर सो जाता है। फिर कुत्ता बच्चे को ढूंढ़ने लगता है। कुत्ता पुरे घर में उसे ढूंढ़ता है। उसके नहीं मिलने पर वह काफी उदास भी हो जाता है। आखिर में वह छुपे हुए बच्चे के पास जाकर बैठ जाता है। जिसके बाद बच्चा स्माइल देता हुआ चदर से बाहार आता है। उसे देख कर उसका डॉग काफी खुश हो जाता है। इससे यह पता चलता है कि डॉग्स अपने मालिक से कितना प्यार करते हैं। उसके नहीं मिलने पर वह कितना उदास हो गया था और जैसे ही बच्चा मिला तो उसेक चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

यूजर्स ने दिए अपने विचार

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर adventure_of_p0g0 नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक मिलियन व्यूज आए है। वहीं वीडियो पर लाखों लाइक्स भी आए है। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह होता है सच्चा प्यार, अपने मालिक के नहीं दिखने पर कुत्ता कैसे परेशान हो गया, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कितना क्यूट डॉग है, सभी यूजर्स कमैंट्स में कुत्ते को बहुत क्यूट बता रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story