×

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2021 में धरती पर आएगा प्रलय, आसमान में चलेगी ट्रेन

2021 में चीन पूरी दुनिया पर कब्जा कर लेगा। ये एक विशालकाय ड्रैगन का मानवता पर कब्जा होगा। तीन दिग्गज एकजुट होंगे।कुछ लोगों के पास रेड करेंसी होगी। वांगा ने इसमें 100 और 5 के आगे बहुत सारे जीरो होने की भविष्यवाणी की थी।

Newstrack
Published on: 26 Dec 2020 9:49 AM GMT
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2021 में धरती पर आएगा प्रलय, आसमान में चलेगी ट्रेन
X
2021 में यूरोप बुरे आर्थिक दौर से गुजरेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर ही उनकी जान का खतरा बढ़ेगा।

नई दिल्ली: नया साल आने में अब चंद दिन ही शेष बचे हैं। 2020 में कोरोना के प्रकोप को पूरी दुनिया झेल चुकी है। नये साल में भी कोरोना लोगों का पीछा इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाला है।

हालांकि तब तक कोरोना की वैक्सीन आ चुकी होगी। इसलिए नये साल में लोगों को कोरोना के खौफ से थोड़ी राहत मिल सकती है। लोगों के मन में नये साल को लेकर अभी से तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आने वाला साल उनके लिए कैसा होगा।

इस बीच बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2021 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। जिसमें उन्होंने साल के पूरे 12 महीने के गणना के अनुसार कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं होगी। उसके बारें में जानकारी दी है। तो आइये जानते हैं 2021 को लेकर की गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के बारें में:-

धमाकों से मातम: टुकड़े-टुकड़े हो गए पुलिसकर्मियों के, अफरा-तफरी से हिला काबुल

President Xi Jinping चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फोटो: सोशल मीडिया)

पूरी दुनिया पर होगा चीन का कब्जा

2021 में चीन पूरी दुनिया पर कब्जा कर लेगा। ये एक विशालकाय ड्रैगन का मानवता पर कब्जा होगा। तीन दिग्गज एकजुट होंगे।

कुछ लोगों के पास रेड करेंसी होगी। वांगा ने इसमें 100 और 5 के आगे बहुत सारे जीरो होने की भविष्यवाणी की थी।

विश्लेषकों के मुताबिक, वो विशालकाय ड्रैगन चीन है, जो एक सुपरपावर बन गया है।तीन दिग्गजों से मतलब रूस, भारत और चीन है। 100 युआन और 5000 रूबल नोट लाल रंग के होते हैं।

आकाश से बरसेगी आफत-

2021 में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेगी। रूस के आसपास के इलाकों में उल्का-पिंड गिरेंगे। न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा, बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है।

आकाश में एक साथ उड़ान भरते दिखें कई विमान, बम धमाकों से कांप उठा ये देश

Vladimir Putin रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो:सोशल मीडिया)

ब्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश

2021 में यूरोप बुरे आर्थिक दौर से गुजरेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर ही उनकी जान का खतरा बढ़ेगा।

donald trump डोनाल्ड ट्रंप(फोटो:सोशल मीडिया)

ट्रंप को हो सकती है बीमारी : 2021 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आएंगे।ये बीमारी ट्रंप को बहरा कर देगी और वो ब्रेन ट्रॉमा के भी शिकार हो सकते हैं।

आसमान में उड़ेंगी ट्रेनें: सूर्य के प्रकाश के इस्तेमाल से ट्रेनें उड़ाई जाएंगी।पेट्रोल का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा।हालांकि सोलर एनेर्जी को लेकर लोगों के बीच चर्चा अभी से बढ़ रही है।इसलिए उनकी ये भविष्यवाणी भविष्य के लिए उपयुक्त नहीं लगती है।

DOOM बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2021 में धरती पर आएगा प्रलय, आसमान में चलेगी ट्रेन (फोटो: सोशल मीडिया)

बढ़ेगी प्रलयकारी आपदाएं: पूरी दुनिया प्रलयकारी आपदाओं का संकट झेलेगी।लोगों की चेतना में बदलाव आएगा।ये एक मुश्किल समय होगा।लोग आस्था के आधार पर बंटे होंगे।मौजूदा हालात में हम मानवता पर चोट करने वाली ऐसी कई विनाशकारी घटनाओं के गवाह हैं।

ब्रह्माण्ड में जीवन की खोज: इसके अलावा ब्रह्माण्ड में जीवन की खोज की जाएगी और अचानक यह स्पष्ट हो जाएगा कि पृथ्वी पर जीवन कैसे मिला। अगले 200 वर्षों मंग लोग अपने आध्यात्मिक भाई-बहनों के साथ दूसरी दुनिया से संपर्क करेंगे।

BABA VENGA बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2021 में धरती पर आएगा प्रलय, आसमान में चलेगी ट्रेन(फोटो: सोशल मीडिया)

बाबा वेंगा के बारें में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

बता दें कि बाबा वेंगा बाल्कन का नास्त्रेदमस कहा जाता था। बाबा वेंगा ने कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी जो आगे चलकर बिल्कुल सच साबित हुई हैं।1911 में जन्मी वेंगा की 12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी।

बाबा वेंगा की मौत साल 1996 में हुई थी, लेकिन अपनी मौत से पहले उन्होंने सोवियत यूनियन के विघटन, 9/11 अटैक (2001), प्रिंसेस डायना की मौत (1997), चेर्नोबिल की आपदा और जापान सूनामी (2004) जैसी ऐतिहासिक भविष्यवाणियां की थी।

ऐसा कहा जाता है कि बाबा वेंगा की लगभग 85 फीसद भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं।इनकी भविष्यवाणी में 5079 तक का उल्लेख मिलता है, वो साल जिसमें दुनिया का अंत हो जाएगा।

किस देश ने पहले किया था परमाणु हथियार का इस्तेमाल, कैसे मची होड़, यहां जानें

Newstrack

Newstrack

Next Story