मकान से टकराया विमान: भयानक हादसे में कई मौत, देश में मचा कोहराम

जर्मनी में विमान हादसा हो गया। यहां एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर रियायशी इलाके में जा गिरा। विमान एक मकान में जाकर भिड़ गया।

Shivani
Published on: 26 July 2020 9:21 AM IST
मकान से टकराया विमान: भयानक हादसे में कई मौत, देश में मचा कोहराम
X

नई दिल्ली: जर्मनी में विमान हादसा हो गया। यहां एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर रियायशी इलाके में जा गिरा। विमान एक मकान में जाकर भिड़ गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौत हो गयी। इस दौरान मकान में आग लग गयी, जिसे आनन फानन में बुझाया गया।

जर्मनी में विमान हादसाः

मामला पश्चिमी जर्मनी के उत्तरी रिने-वेस्टफालिया का है। यहां शनिवार को एक छोटे विमान ने उड़ान भरी थी, जो किसी तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। विमान एक ऐसी जगह पर जा गिरा, जहां आबादी रहती है। यही एक मकान में प्लेन टकरा गया। प्लेन की भयानक टक्कर से मकान में और प्लेन में आग लग गयी।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की बड़ी साजिश, भारत से जंग के लिए यहां तैनात किये कई लड़ाकू विमान!

रिहायशी मकान पर गिरा एक छोटा प्लेन

घटना से चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में प्रशासन और पुलिस सूचना पर पहुँच गयी। राहत बचाव कार्य और आग बुझाने के प्रयास में सुरक्षा टीम जुट गयी। हालाँकि तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। इस बारे में उत्तरी रिने-वेस्टफालिया पुलिस ने बताया कि विजल शहर में विमान एक मकान पर गिरा और उसमें आग लग गई। आग बुझा दी गयी।

ये भी पढ़ेंः मछली खाने वाले हो जाएं सावधान! इस फिश की सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

तीन लोगों की विमान हादसे में मौत

वहीं हादसे में एक बच्चे को हल्की चोटें आयी हैं। तीन शव भी हादसे वाली जगह से निकाले गए। हालाँकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है।इसके अलावा बताया गया कि प्लेन में दो लोगों के बैठने की जगह थी लेकिन प्लेन में कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका है। वही मकान में भी एक से ज्यादा परिवार रहते थे हालाँकि सबक बचा लिया गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani
ABOUT THE AUTHOR

Shivani

shiviawasthi00@gmail.com
Next Story