×

मछली खाने वाले हो जाएं सावधान! इस फिश की सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मछली किसी की जान ले सकती है, ये सवाल कोई पूछता हो तो बड़ा अजीब लगता है।भला मछली कैसे किसी की जान ले सकती है। गहरे तलाब, नदी या समुंद्र के किनारे बैठकर और तैरती मछलियों को देखकर तो बड़ा आनंद आता है। वहीं दूसरी तरफ जो मांसाहारी लोग होते हैं,

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 July 2020 5:41 PM GMT
मछली खाने वाले हो जाएं सावधान! इस फिश की सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे
X

जयपुर : मछली किसी की जान ले सकती है, ये सवाल कोई पूछता हो तो बड़ा अजीब लगता है।भला मछली कैसे किसी की जान ले सकती है। गहरे तलाब, नदी या समुंद्र के किनारे बैठकर और तैरती मछलियों को देखकर तो बड़ा आनंद आता है। वहीं दूसरी तरफ जो मांसाहारी लोग होते हैं, वो मछली खाने में खूब पसंद करते हैं। लेकिन यह जानकर बड़ा आश्चर्य होगा कि समुद्र के किनारे मछली की शक्ल में सामना मौत से भी हो सकता है। दुनिया में कई सारे जहरीले जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें से एक मछली भी है। मछली पल भर में आपकी जान ले सकती है।

जान लेती है मछली

दुनिया में कई सारे जहरीले जीव-जंतु हैं। इनमें से कई ऐसे भी जीव हैं जो इतने ज्यादा जहरीले होते हैं की वह जान भी ले सकते हैं। एक ऐसे ही दुनिया के सबसे जहरीले जीव के बारे में जानते हैं, जिसे छूने मात्र से ही मौत हो जाती है। जिस जीव के बारे में बताने जा रहे है उस जीव का नाम है स्टोन फिश, पत्थर की तरह दिखने वाली इस मछली को छूते ही मौत हो सकती है। इसलिए समुद्र के किनारे चेतावनी लिखी होती है कि अगर आपको ऐसा जीव दिखाई देता है तो तुरंत भागकर अपनी जान बचाए।

यह पढ़ें..MP के इस गांव में नहीं बनाते पक्का मकान, सापों पर है ऐसी मान्यता

स्टोन फिश छूआ नहीं की गई जान

यह स्टोन फिश दुनिया में मकर रेखा के आसपास के समुद्र में पाई जाती है। इस मछली की बनावट पत्थरों की जैसी होती है जिस कारण लोग इसे नहीं पहचान पाते और इसका शिकार हो जाते हैं। यह स्टोन फिश पर अगर आप अपना पैर रखते हो, तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में न्यूरोटोक्सिन जहर निकालती है। अगर इस मछली के जहर से आप का कोई अंग प्रभावित हो गया है तो जान बचाने के लिए तत्काल उसे काट दे।

यह पढ़ें..इस देश की पटरियों पर दौड़ेंगे भारतीय रेल इंजन, सरकार देगी ये बड़ी सौगात

0.5 सेकंड में अपना जहर

ये मछली दुनिया की बाकी मछलियों से काफी अलग और सबसे काफी खतरनाक होती है। इस मछली के जहर छोड़ने की स्पीड काफी ज्यादा होती है। इसको छूते ही ये 0.5 सेकंड में अपना जहर छोड़ देती है। इस मछली के जहर की बात करें तो इसका एक बूंद जहर एक शहर को तबाह करने के लिए काफी है यानि कि अगर एक बूंद जहर किसी शहर के पानी में घोल दिया जाए तो उस शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story