×

MP के इस गांव में नहीं बनाते पक्का मकान, सापों पर है ऐसी मान्यता

मध्य प्रदेश का एक ऐसा गांव जहां लोग आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद भी मिट्टी के घर में रहते हैं। वजह है इनकी मान्यता।

Newstrack
Published on: 25 July 2020 3:51 PM GMT
MP के इस गांव में नहीं बनाते पक्का मकान, सापों पर है ऐसी मान्यता
X

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश का एक ऐसा गांव जहां लोग आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद भी मिट्टी के घर में रहते हैं। वजह है इनकी मान्यता। दरअसल मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक ऐसा गांव है, जहां सांप को लेकर एक अजीब मान्यता है।

ये भी पढ़ें: CAA केस: पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ दायर की चार्जशीट, लगा है ये आरोप

पक्का घर बनाने के बारे में सोचते तक नहीं

दरअसल, इस गांव के लोगों का ऐसा मानना है कि अगर वे गांव में पक्का माकान बनाएंगे तो, ऐसा करने पर सांप उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं कच्चे घर में रहने पर गांववालों को अभी तक सांप ने नुकसान नहीं पहुंचाया है। इसी मान्यता के चलते पूरा गांव कच्चे घरों में रहता है। ये गांववाले सदियों से इसी मान्यता के साथ जी रहे हैं और पक्का घर बनाने के बारे में सोचते तक नहीं।

ये भी पढ़ें: एथलीट हिमा दास ने जीत लिया सबका दिल, कोरोना वॉरियर्स पर किया बड़ा एलान

आर्थिक रूप से संपन्न हैं गांववाले

बता दें कि इस गांव का नाम करैया राख है। इस गांव में लगभग 200 से ज्यादा परिवार कच्चे घर में रहते हैं, जबकि गांव के लोग सभी तरह से संपन्न हैं और आर्थिक स्थिति भी इनकी मजबूत है। सिर्फ यहीं नहीं इस गांव में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यहां लोग कृषि पर निर्भर हैं और यहां पर सभी के पास ट्रैक्टर, कार और टू व्हीलर वाहन हैं।

ये भी पढ़ें: झारखंड: लातेहार जेल की दीवार फांदकर 2 कैदी फरार, पुलिस की छापेमारी शुरू

ये है मान्यता

यहां के लोगों का मानना है कि 500 साल पहले इस गांव के राजा के पास एक घोड़ा था जिसको चुराने के लिए कुछ चोर इस गांव में आए थे। चोर उस घोड़े को चुरा पाते उससे पहले एक सांप ने भविष्यवाणी करते हुए सभी चोरों को इस गांव से चले जाने को कहा। साथ ही कहा कि कोई भी इस गांव में पक्की ईंट नहीं लगाएगा। अगर कोई पक्की ईंट लगाता है तो उसे नाग देवता डस लेंगे। इसके बाद चोर इस गांव से चले गए और उसके बाद इस भविष्यवाणी की जानकारी पूरे गांव में फ़ैल गयी।

ये भी पढ़ें: गांव में इसलिए ट्यूबेल का लगाने का विरोध, जमकर चले पत्थर, कई घायल

मान्यता के बाद से ही लोग इस गांव में पक्के घर नहीं बनाते हैं। खास बात कि गांववालों के मुताबिक इस गांव में खूब सांप रहते हैं इसके बावजूद भी लोगों को सांप नहीं काटते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी: योगी सरकार ने 27 जुलाई तक कोरोना टेस्ट की तादाद प्रतिदिन एक लाख करने के दिए निर्देश

Newstrack

Newstrack

Next Story