Pakistan Share Mukesh Ambani Photo: अंबानी का जिक्र, भारत से तुलना... पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने करा दी अपने ही देश की फजीहत

Pakistan Share Mukesh Ambani Photo: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर एक बार फिर भारत को धमकाकर चर्चा में आ गए हैं। हालाँकि, इस बार वह अपने अजीबोगरीब और बेतुके बयानों के कारण ज्यादा सुर्खियों में हैं।

Harsh Srivastava
Published on: 11 Aug 2025 6:10 PM IST
Pakistan Share Mukesh Ambani Photo: अंबानी का जिक्र, भारत से तुलना... पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने करा दी अपने ही देश की फजीहत
X

Pakistan Share Mukesh Ambani Photo: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर एक बार फिर भारत को धमकाकर चर्चा में आ गए हैं। हालाँकि, इस बार वह अपने अजीबोगरीब और बेतुके बयानों के कारण ज्यादा सुर्खियों में हैं। हद तो तब हो गई जब उन्होंने भारत को धमकाने के लिए देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम तक ले लिया। दो महीनों से भी कम समय में यह मुनीर की दूसरी अमेरिका यात्रा है, जहाँ उन्होंने एक बार फिर अपनी बेतुकी बातें दोहराकर न सिर्फ भारत को धमकाया बल्कि अपने ही देश की फजीहत भी करा दी।

मुकेश अंबानी पर बेतुका बयान

फ्लोरिडा के टैम्पा में पाकिस्तानी समुदाय के साथ एक मुलाकात के दौरान मुनीर ने कई हैरान करने वाले बयान दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक पुरानी पाकिस्तानी सेना की पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें मुकेश अंबानी की तस्वीर भी शामिल थी। 'द प्रिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर ने कहा, "हमने सूरह फिल और मुकेश अंबानी के साथ एक ट्वीट करवाया था, ताकि उन्हें बता सकें कि हम क्या कर सकते हैं।" यह बयान अपने आप में काफी अटपटा है और इसका कोई सीधा मतलब समझ नहीं आता।

भारत से तुलना में पाकिस्तान की फजीहत

भारत से तुलना करने के चक्कर में मुनीर ने अपने ही देश की बेइज्जती करा दी। उन्होंने कहा, "भारत हाईवे पर फरारी की तरह चलती हुई एक चमचमाती मर्सिडीज है, लेकिन हम गिट्टियों से भरा एक ट्रक हैं। अगर ट्रक कार से टकरा जाए, तो नुकसान किसका होगा?" मुनीर का यह बयान पाकिस्तान की कमजोर आर्थिक और सामरिक स्थिति को साफ दिखाता है, जबकि भारत को एक मजबूत और तेज गति से आगे बढ़ता हुआ देश स्वीकार करता है। चार दिनों तक चले युद्ध के बारे में भी मुनीर ने एक बचकाना बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा, "भारतीयों को अपना नुकसान स्वीकार कर लेना चाहिए। खेल भावना एक गुण होता है।"

सिंधु नदी पर गीदड़ भभकी

मुनीर यहीं नहीं रुके, उन्होंने भारत को सीधी गीदड़ भभकी भी दे दी। उन्होंने कहा, "सिंधु नदी भारतीय परिवारों की संपत्ति नहीं है। हमें मिसाइलों की कमी नहीं है।" उन्होंने सिंधु नदी पर भारतीय प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान पहुँचाने की धमकी देते हुए कहा, "हम भारत की तरफ से बांध बनाए जाने का इंतजार करेंगे और जब ऐसा हो जाएगा, तो फिर 10 मिसाइलों से फारिग कर देंगे।"

मुनीर के ये बयान साफ दर्शाते हैं कि पाकिस्तान अब भी पुरानी सोच में फंसा हुआ है, जबकि भारत शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख का यह रवैया न सिर्फ दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा सकता है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी पाकिस्तान की छवि को और खराब कर रहा है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story