TRENDING TAGS :
बढ़ा Cancer का खतरा! ये 6 खाने की चीज़ें धीरे-धीरे बना रही हैं आपको बीमार, हार्वर्ड रिसर्च का खुलासा
Increase The Risk of Cancer: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने हाल ही में एक रिपोर्ट में उन 6 साधारण फूड आइटम्स की के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है, ये फूड्स शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ा ज्यादा सकते हैं।
Increase The Risk of Cancer
Increase The Risk of Cancer: आज की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में लोग हमेशा स्वाद और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अपनी डाइट ख़राब कर रहे हैं। लोग आज खाने में ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, जो दीर्घकाल में उनके स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से प्रभाव डाल सकते हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने हाल ही में एक रिपोर्ट में उन 6 साधारण फूड आइटम्स की के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है, जिन्हें हम रोजाना की डाइट में शामिल करते हैं और ये फूड्स शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ा ज्यादा सकते हैं।
1. प्रोसेस्ड मीट (सॉसेज, सलामी, हॉट डॉग)
आमतौर पर प्रोसेस्ड मीट में नाइट्रेट्स और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल होता है, जो कोलन कैंसर के रिस्क को कई गुना बढ़ा देता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी इन पदार्थों को ‘कार्सिनोजेनिक’ यानी कैंसर पैदा करने वाला माना है। इसलिए रोजाना इनका सेवन सीमित रूप से ही करना चाहिए।
2. रिफाइंड शुगर और मीठे ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स, केक, कुकीज़, पेस्ट्री और अन्य मीठे पदार्थों में हाई रिफाइंड शुगर मौजूद होती है, जो शरीर में इंसुलिन स्पाइक को ट्रिगर करती है। इससे शरीर में सेल्स की अनियंत्रित होकर बढ़ने लग जाते हैं, जो कैंसर सेल्स को विकसित होने का अवसर देती है।
3. फ्राइड और जले हुए फूड्स
जब किसी चीज को अधिक तापमान पर तला या भुना जाता है, तो उसमें एक्रिलामाइड नामक एक रसायन पैदा हो जाता है। यह केमिकल आलू से बने चिप्स या फ्रेंच फ्राइज में सबसे ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है और ये कैंसरजन्य तत्वों की लिस्ट में शामिल है।
4. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स
आजकल पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स का चलन बहुत ज्यादा है। आजकल के बच्चे मैगी, इंस्टेंट नूडल्स, बिस्किट्स जैसी चीज़ें बड़े चाव से कहते हैं लेकिन आपको ये जानना चाहिए कि इनमें हाई ट्रांस फैट, सोडियम और अन्य केमिकल्स मिले होते हैं जो शरीर में सूजन पैदा करते हैं और कोशिकाओं के संतुलन को बिगाड़ते हैं। नियमित रूप से इसे खाने से कैंसर का खतरा और भी बढ़ सकता है।
5. शराब (एल्कोहल)
डॉक्टरों के मुताबिक, शराब का सेवन मुंह, गले, लिवर और स्तन कैंसर जैसे घातक रूप को जन्म दे सकता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है और शरीर को रोगों से लड़ने में कमज़ोर बना देता है।
6. रेड मीट (बीफ, मटन आदि)
रेड मीट को ज्यादा खाना कोलन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट्स और अन्य तत्व शरीर पर दीर्घकालिक प्रभाव डालते हैं।
बता दे, रोजाना डाइट में थोड़े-थोड़े बदलाव और जागरूकता से हम कई गंभीर बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हैं, तो ऊपर बताए गए फूड्स का सेवन सोच-समझकर करें और ज्यादा से ज्यादा नैचुरल और पौष्टिक आहार को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनायें। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सही खानपान ही स्वास्थ्य जीवन का सबसे बड़ा हथियार है।


