बाप रे बाप! चीन से फिर आयी ये खतरनाक बिमारी, इस देश में तेज़ी से फैल रहा... लगेगा लॉकडाउन?

China New virus outbreak: कुछ देशों में इस वक़्त एक त्वचा रोग (Skin Disease) फैल रहा है। 3 इलाकों में अब तक यह मामला सामने आ चुका है। दावा है कि यह बीमारी चीन से पैदा हुई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 24 Sept 2025 3:27 PM IST (Updated on: 24 Sept 2025 4:11 PM IST)
China New virus outbreak
X

China New virus outbreak (photo: social media)

China New virus outbreak: आज इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि पूरे विश्व में चीन से साल 2019 में कोरोना महामारी फैली थी। चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस की मार पूरी दुनिया ने झेली। इसी के बाद अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि चीन से एक और बीमारी देश में तेज़ी से फैल रही है। नॉर्थ कोरिया में एक त्वचा संबंधित रोग फ़ैल रहा है, जोकि देश के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। इस बीच नॉर्थ कोरिया का दावा है कि यह बीमारी चीन से शुरू हुई।

आखिर बीमारी क्या है ?

नॉर्थ कोरिया के नॉर्थ प्योंगान प्रांत के कुछ भागों में स्किन से संबंधित बीमारी फैल गयी है। इस बीमारी में त्वचा पर सफेद धब्बे, खुजली और पस निकलना शुरू हो जाता है। इस महीने के आरंभ से जोंगजू शहर और साक्जू, चांगसोंग और योम्जू काउंटियों में बहुत तेजी से यह बीमारी फैल रही है। इसके कारण आपातकालीन क्वारंटीन और इलाज की व्यवस्था तेज़ कर दी गई है।

केंद्रीय समिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बीमारी से प्रभावित शहरों और काउंटियों में तत्काल बीमारी को लेकर पेशेंट सर्वे करने का निर्देश दिया और अस्पतालों को इस बीमारी से लड़ने के लिए एकत्रित होने को कहा ताकि इसको पूरे देश में फैलने से जल्द से जल्द रोका जा सके।

इस मामले को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया कि मरीजों को गंभीर और सामान्य मामलों में अलग-अलग वर्ग में रखा जाए। अधिकारियों को कहा गया कि मरीजों को गंभीर और साधारण मामलों में अलग-अलग किया जाए। जो मरीज गंभीर (Severe Case) हालत में हैं, उनके लिए अधिकारियों को उनके ऑफिस से मिलकर छुट्टी की तैयारी करना होगा। सूत्र ने बताया, इलाज को सितंबर के अंत तक पूरा करने और 10 अक्टूबर तक बीमारी को पूरी तरह खत्म करने की समय सीमा बनाई गई है। यदि आवश्यकता पड़ी तो यह वक़्त अक्टूबर महीने के अंत तक बढ़ाया जा सकता है।

बीमारी को लेकर जांच जारी

अभी बीमारी प्रांत में केवल 3 हिस्सों में फैली है। लेकिन, इन इलाकों के अलावा भी सभी शहरों और जिलों में जांच हो रही है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि अस्पताल और क्लीनिक मरीजों के इलाज और उनका ध्यान रखने में पूरी तरह एक्टिव रहें। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को विशेष टीमों में बांटकर पूरे प्रांत में भेजा गया है ताकि बीमारी की असल वजह पता चल सके। साथ ही इसके फैलाव पर जल्द से जल्द रोक लगाया जा सके।

इसी बीच, प्रांत ने जिन शहरों में इस बीमारी के केस मिले हैं, वहां पर एंट्री पर रोक लगा दिया गया है। ऐसा इसीलिए किया गया है जिससे बाकी शहरों में भी यह बीमारी न फैले। उत्तर कोरिया के लोग ये मान रहे हैं कि यह बीमारी चीन से आई है। लोगों का कहना है कि यह बीमारी उत्तर कोरिया से पैदा हो ही नहीं हो सकती। अब असल कारण क्या है इस बिमारी के आने का, ये आने वाला वक़्त ही बताएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story