सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा 'Trump is dead', जानिये क्या है मामला

30 अगस्त यानी शनिवार को यह हैशटैग लिखी जाने वाली अबतक 95,000 से ज़्यादा पोस्ट एक्स पर ट्रेंड कर रहे

Priya Singh Bisen
Published on: 30 Aug 2025 4:18 PM IST (Updated on: 30 Aug 2025 4:49 PM IST)
Trump is dead Trending
X

'Trump is dead' Trending (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

'Trump is dead' Trending: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौत हो गयी है? आखिर X पर 'ट्रम्प इज डेड' क्यों कर रहा है ट्रेंड? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग धड़ाधड़ 'Trump is Dead' लिखकर लगातार पोस्ट किये जा रहे हैं। बता दे, आज 30 अगस्त यानी शनिवार को यह हैशटैग लिखी जाने वाली अबतक एक्स पर 95,000 से ज़्यादा पोस्ट ट्रेंड कर रहे हैं जिसमें कई मीम्स भी शामिल हैं।

इन अफवाह भरे पोस्ट से 79 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चल रहे अटकलें भी तेज़ हो गयी हैं। आपको बता दे, जुलाई महीने में डोनाल्ड ट्रंप के हाथ पर चोट और टखनों में सूजन की खबर सामने आयी थी। इसके बाद से ट्रंप की सेहत महीनों से चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

व्हाइट हाउस ने इन अफवाहों पर क्या कहा ?

हालांकि, उस वक़्त व्हाइट हाउस ने इन अफवाहों को सीधा खारिज कर दिया था, लेकिन हाल के दिनों में मेकअप से ढके उनके चोट के निशान वाली ऐसी ही फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी 27 अगस्त को एक साक्षात्कार में जब ये बताया कि यदि कुछ भयानक होता है, तो आगे सहायता के लिए वो पूर्ण रूप से तैयार हैं। इसके तुरंत बाद से ट्रंप की मौत को लेकर अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद से कई तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं।

जेडी वेंस के बयान के बाद फैली अपवाह

हालांकि, वेंस ने दबाव बनाकर कहा था कि ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ और ऊर्जावान हैं और उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। वैसे ही वेंस ने ये भी कहा था कि यदि कुछ ऐसे हालात बन गए और उनकी आवश्यकता पड़ी तो वह नेतृत्व के लिए तैयार हैं। अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा... इसपर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसके अलावा जेडी वेंस ने कहा था कि भगवान न करे, यदि कोई भयानक हादसा हो जाए, तो मुझे जो प्रशिक्षण मिला है, उससे बेहतर सहायता मिल सकेगी। क्योंकि इससे बेहतर ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और कहीं नहीं मिलेगी।

सबसे ज़्यादा उम्र वाले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं ट्रंप

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने साफतौर पर बताया कि ट्रंप अच्छी स्थिति में हैं और देर रात और सुबह-सुबह पूरी एनर्जी के साथ अपना कार्य सँभालते हैं। 79 साल की उम्र के ट्रंप पदभार ग्रहण करने वाले सबसे ज़्यादा उम्र के राष्ट्रपति हैं, जबकि 41 वर्षीय वेंस अमेरिकी इतिहास में तीसरे सबसे यंग उपराष्ट्रपति हैं।

ट्रंप की सार्वजनिक अनुपस्थिति से खड़े हो रहे कई सवाल

डेक्झाध्यान दिया जाए तो ट्रंप इधर कुछ दिनों से लगातार सार्वजनिक रूप से अनुपस्थित रहे हैं। हालांकि, इस दौरान व्हाइट हाउस इस पर चुप्पी साधे हुए है।

ऐसा नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूर्ण रूप से सुर्खियों से गायब हो गए हैं, क्योंकि ट्रुथ सोशल पर उनकी आखिरी पोस्ट आज सुबह 3.40 बजे के आसपास पोस्ट हुई थी। उन्होंने अपने पोस्ट में अमेरिकी अपील अदालत के उस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें भारत संत देशों पर उनके द्वारा लगाए गए अधिकतर व्यापक पारस्परिक टैरिफ को अवैध बताया गया था।

स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर उड़ी थी अफवाह

जुलाई महीने की शुरुआत में, व्हाइट हाउस ने उनकी टखनों में सूजन की फोटोज वायरल होने के बाद चिंता व्यक्त की थी। अधिकारियों ने पुष्टि की कि मेडिकल परीक्षणों में उन्हें क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी की जानकारी का पता चला था, जो 70 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों में आम नस से जुड़ी बीमारी है।

जुलाई में डोनाल्ड ट्रंप के हाथ पर नज़र आया था मेकअप

जुलाई महीने में, स्कॉटलैंड में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत की फोटोज में उसी हाथ पर मेकअप देखने में आया, जिससे और भी अटकलें लगाई जा रही थीं।

ट्रंप की मौत - अफवाह या बहस का विषय ?

आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद भी, डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य के बारे में अटकलें ऑनलाइन तेज़ी से लगाई जा रही हैं। वहीं 'ट्रम्प इस डेड' कथनी अब अफवाह से अधिक अब बहस को हवा देने वाला नया ट्रेंड बनकर सामने आ गया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story