TRENDING TAGS :
सबसे बड़ा धोखा! ईरान ने IAEA संग तोड़ा रिश्ता-नाता, अब नहीं उठेगा 'परमाणु राज' से पर्दा, संसद में बिल को दे दी मंजूरी
Iran IAEA Ties Broke: ईरान ने IAEA के साथ सहयोग खत्म करने का ऐलान कर दिया है। अब न कैमरे लगेंगे, न निरीक्षण होगा – क्या ईरान गुपचुप तरीके से परमाणु बम बनाने की तैयारी में है?
Iran IAEA Ties Broke
Iran IAEA Ties Broke: ईरान अब संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के साथ कोई सहयोग नहीं करेगा। ईरान की संसद ने इससे जुड़े एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। ईरान ने यह फैसला इजरायल के साथ हुए युद्ध और अमेरिकी द्वारा उसके परमाणु ठिकानों पर हमलों के बाद लिया गया है। यानी अब ईरान के परमाणु सुविधाओं पर कैमरे लगाना, निरीक्षण की इजाजत देना और IAEA को रिपोर्ट देना, यह सब कुछ निलंबित रहेगा, जिससे ईरान का न्यूक्लियर राज अब राज बनकर ही रह जाएगा। हालांकि, इस विधेयक को अभी संसद के पूर्ण सत्र में अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है, लेकिन संकेत साफ हैं कि ईरान दुनिया से अपने परमाणु कार्यक्रम को छिपाने की तैयारी में है।
ईरान- IAEA के बीच सहयोग टूटा
ईरान और IAEA के बीच संबंध 2000 के दशक की शुरुआत से ही तनावपूर्ण रहे हैं। 2015 में हुए ईरान परमाणु समझौते से कुछ राहत मिली थी, लेकिन 2018 में अमेरिका के इस समझौते से बाहर निकलते ही सब कुछ बदल गया। अमेरिका के निकलने के बाद, ईरान ने समझौते की कई शर्तों का उल्लंघन करते हुए यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) को खतरनाक स्तर तक बढ़ा दिया। अब तक, IAEA के कैमरे और उसके निरीक्षण ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी का एकमात्र स्रोत था। लेकिन अब इस नए विधेयक के आने से ईरान पारदर्शिता से पीछे हटने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम बढ़ा रहा है।
क्या ईरान परमाणु बम बना रहा है?
हाल ही में ईरान- इजरायल युद्ध के दौरान अमेरिका और इजरायल ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें इस्फहान, फोर्डो और नतांज शामिल हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इन परमाणु ठिकानों को तबाह करने का दावा किया गया था। हालांकि, ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया था।


