Shigeru Ishiba: जापान के पीएम इशिबा छोड़ने वाले हैं पद! सामने आ रही यह बड़ी वजह

Shigeru Ishiba: शिगेरू इशिबा ने पार्टी के भीतर बढ़ती आलोचनाओं और जुलाई संसदीय चुनाव में हार के बाद प्रधानमंत्री पद को छोड़ने का फैसला लिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 7 Sept 2025 1:00 PM IST (Updated on: 7 Sept 2025 1:43 PM IST)
Shigeru Ishiba
X

Shigeru Ishiba

Japan PM Shigeru Ishiba Resign: जापान के राजनीतिक जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की तरफ से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह पद छोड़ने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इशिबा ने यह फैसला सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) में संभावित विभाजन को टालने के लिए लिया है। शिगेरू इशिबा ने पार्टी के भीतर बढ़ती आलोचनाओं और जुलाई संसदीय चुनाव में हार के बाद प्रधानमंत्री पद को छोड़ने का फैसला लिया है। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय पार्टी में लीडरशिप बदलने की मांग उठ रही थी। हालांकि वह पार्टी प्रमुख बने रहेंगे।

अक्टूबर में संभाला था पीएम पद का कार्यभार

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में शिगेरू इशिबा ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, बीते एक माह से पार्टी के दक्षिणपंथी धड़े से इशिबा पर पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था। लेकिन वह लगातार इसका विरोध कर रहे थे।

हार के बाद भी पद पर बने रहे इशिबा

चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी शिगेरू इशिबा अमेरिकी टैरिफ जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए पद पर बने रहे। जापान के एक महत्वपूर्ण चुनाव में इशिबा को हार का मुंह देखना पड़ा था। इशिबा की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी कोमेइतो को 20 जुलाई को हुए मतदान के दौरान 248 सीटों वाले उच्च सदन में बहुमत हासिल नहीं हो सका था। बहुमत से तीन सीटें पार्टी को कम मिली।

जिसके बाद संसद के दोनों सदनों में यह गठबंधन अल्पमत में आ गया। हालांकि इसके बाद भी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी सबसे बड़ा दल रहा। उच्च सदन में मतदान ऐसे समय पर हुआ, जब पिछले साल अक्तूबर में शिगेरू इशिबा के गठबंधन ने निचले सदन के चुनाव में भी बहुमत खो दिया था। तभी से इस अलोकप्रिय सरकार को संसद में विधेयक पारित कराने के लिए विपक्ष के आगे घुटने टेकना पड़ रहा था।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story