TRENDING TAGS :
अमेरिका में राजनीति की नई क्रांति: एलन मस्क ने ट्रंप को चुनौती देने के लिए बनाई नई पार्टी, US सियासत में मचने वाला है भूचाल
Elon Musk America Party: एलन मस्क ने अमेरिकी राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए 'अमेरिका पार्टी' के गठन का ऐलान किया है। यह नई राजनीतिक पार्टी अमेरिका के दो-पार्टी सिस्टम को चुनौती देने के मकसद से बनाई गई है।
Elon Musk America Party
Elon Musk America Party: दुनियाभर में अपनी टेक क्रांतियों के लिए मशहूर अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा कदम उठाया है। एलन मस्क ने शनिवार को अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है, जिसका नाम रखा गया है- अमेरिका पार्टी। एलन मस्क ने यह कदम अमेरिका की वन-पार्टी सिस्टम को चुनौती देने के लिए बनाई है।
अमेरिकी सत्ता के गलियारों में भी अपनी जगह बनाने को तैयार हैं एलन मस्क
एलन मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का आधिकारिक ऐलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। मस्क ने लिखा, 'आज ‘अमेरिका पार्टी’ का गठन किया जा रहा है, ताकि आपको आपकी आजादी वापस मिल सके।'
एलन मस्क ने जनता की राय से लिया बड़ा फैसला
आपको बता दें कि एलन मस्क ने नई पार्टी का ऐलान एकतरफा नहीं, बल्कि जनता की राय लेने के बाद किया है। दरअसल मस्क ने 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्स पर एक पब्लिक पोल कराया था। इसमें उन्होंने पूछा था कि क्या आप दो-पार्टी सिस्टम से आजादी चाहते हैं? क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए? इस पोल में 65.4% लोगों ने 'हां' में जवाब दिया, जबकि 34.6% ने मना किया। यही जनमत मस्क के नए राजनीतिक कदम की नींव बना।
'अमेरिका पार्टी' बनाने की क्यों पड़ी जरुरत
एलन मस्क ने पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी थी कि अगर वन बिग ब्यूटीफुल बिल पास हुआ तो वह अपनी अलग पार्टी बना लेंगे। इसके बाद भी जब ट्रंप ने बिल पर साइन करके अमेरिका में इसे कानून बना दिया, तो मस्क ने भी अपनी बात कर दी। दरअसल, मस्क का मानना है कि अमेरिका की मौजूदा दो प्रमुख पार्टियां- डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन, दोनों अब आम नागरिकों के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही हैं। उन्होंने कहा है कि जब बात अमेरिका को बर्बाद करने और भ्रष्टाचार की आती है, तो दोनों पार्टियां एक जैसी ही लगती हैं। मस्क का दावा है कि ‘अमेरिका पार्टी’ इस राजनीतिक जड़ता को तोड़ने के लिए तैयार है, और लोगों को तीसरा, स्वतंत्र विकल्प देने के इरादे से बनाई गई है। हालांकि, अभी तक अमेरिका पार्टी का भविष्य स्पष्ट नहीं है, लेकिन मस्क का दखल अमेरिकी राजनीति को एक नए मोड़ की तरफ जरूर ले जा सकता है।


