Pak स्कूल में बड़ा धमाका! उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में स्कूल के अंदर बम विस्फोट से 4 छात्र घायल

Pakistan school bomb blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक निजी स्कूल के भीतर हुए बम विस्फोट में करीब 4 छात्र घायल हो गए।

Priya Singh Bisen
Published on: 4 Oct 2025 5:10 PM IST
Pakistan school bomb blast
X

Pakistan school bomb blast (photo: social media)

Pakistan school bomb blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक निजी स्कूल के भीतर हुए बम विस्फोट में करीब 4 छात्र घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने आज 4 अक्टूबर 2025 यानी शनिवार को यह जानकारी दी।

स्कूल प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर जिले के जमरोद तहसील में चौथी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र स्कूल जाते वक़्त रास्ते में एक ‘खिलौना बम’ उठा लाया था और उसे अपनी कक्षा के अंदर ले गया। ‘खिलौना बम’ एक तरह से पुराने मोर्टार के गोले होते हैं जो प्रांत में विशेषकर अफगानिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में लावारिस पड़े रहते हैं। जिन्हें बच्चे अक्सर खिलौना समझ लेते हैं।

आगे खबर अपडेट की जा रही है...

1 / 4
Your Score0/ 4
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story