दहला पाकिस्तानः फ्रंटियर कॉपर्स हेडक्वार्टर के पास जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, अस्पतालों में इमरजेंसी

Pakistan Quetta Bomb Blast: पाकिस्तानी पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉपर्स के हेडक्वार्टर के पास बड़ा धमका हुआ। धमाके में पैरामिलिट्री के तीन जवानों की मौत हो जाने की खबर है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 Sept 2025 1:31 PM IST (Updated on: 30 Sept 2025 2:07 PM IST)
Pakistan Quetta Bomb Blast
X

Pakistan Quetta Bomb Blast

Pakistan Quetta Bomb Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को जोरदार धमाका हो गया। यहां पाकिस्तानी पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉपर्स के हेडक्वार्टर के पास बड़ा धमाका हुआ। धमाके में दस लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। धमाका इतना ज्यादा जोरदार था कि आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

धमाके के बाद घायल लोगों के उपचार के लिए इलाके के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गयी है। सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सो को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी गयी है। हालांकि धमाके की किसी भी बलूच विद्रोही गुट ने भी अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफसरों का कहना है कि क्वेटा शहर के पूर्वी हिस्से में फ्रंटियर कॉर्प्स के हेडक्वाटर के पास मंगलवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनायी दी। वहीं धमाके से आसपास के घरों और व्यावसायिक इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गये।

धमाके के तुरंत बाद गोलियों की तड़तड़ाहटा भी सुनायी दी। जिसके बाद इलाके के लोगों में दहशत मच गयी। घटना में दस लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। धमाके के बाद इलाके में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और कॉम्बिग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी धमाके के वीडियो कैद हुए हैं। जिसमें आग की लपटें दिखायी दे रही है।

पुलिस के मुताबिक विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इलाके को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान के मुताबिक बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने इलाके के सभी चिकित्सालयों में इमरजेंसी घोषित कर दिया है। रहमान के मुताबिक सभी चिकित्सालयों के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सो को अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story