शुरु हो गयी जंग! Pak पर तालिबान ने किया कब्जा, अफगान सेना और पाकिस्तान के बीच हुई भयंकर गोलाबारी, 5 पाक सैनिक ढेर

Taliban attacks Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भीषण गोलाबारी हुई है। तालिबान की अफगान सेना ने कई पाक चौकियों पर कब्जा कर लिया और 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। मुत्तकी ने भारत से पाकिस्तान को दी चेतावनी, अफगान सरकार ने संप्रभुता उल्लंघन का लगाया आरोप।

Harsh Srivastava
Published on: 12 Oct 2025 2:45 AM IST (Updated on: 12 Oct 2025 3:05 AM IST)
शुरु हो गयी जंग! Pak पर तालिबान ने किया कब्जा, अफगान सेना और पाकिस्तान के बीच हुई भयंकर गोलाबारी, 5 पाक सैनिक ढेर
X

Taliban attacks Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अब चरम पर पहुँच गया है और यह सीधा सैन्य संघर्ष में बदल चुका है। 9 अक्टूबर को पाकिस्तान द्वारा टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाते हुए अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में किए गए हवाई हमलों का जवाब तालिबान सरकार ने सैन्य कार्रवाई से दिया है। अफगानिस्तान के 201 खालिद बिन वलीद आर्मी कोर ने 11 अक्टूबर की देर रात नंगरहर और कुनार प्रांतों में डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर भीषण हमले शुरू कर दिए।

अफगान सेना ने कई चौकियों पर किया कब्जा

अफगानिस्तान की सत्ता में काबिज तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने टोलो न्यूज (TOLOnews) को बताया कि इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कुनार और हेलमंद प्रांतों में अफगान सीमा पर एक-एक पाकिस्तानी चौकी को नष्ट कर दिया गया है। स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, पक्तिया प्रांत के आरयूब जाजी जिले में अफगान सीमा बलों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच आज सुबह से ही झड़पें जारी हैं। लड़ाई स्पिना शागा, गीवी, मणि जाभा और अन्य क्षेत्रों में केंद्रित है, जहाँ हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पाकिस्तान को भारी नुकसान, हथियार छीने

टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से पुष्टि की है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच इस संघर्ष में अब तक पाँच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और दो अन्य घायल हुए हैं। आमने-सामने की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान हुआ है। उनकी मिलिट्री फैसिलिटी (सैन्य सुविधा) को भी काफी क्षति पहुँची है। टोलो न्यूज के सूत्रों ने बताया कि अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार भी छीन लिए। तालिबान सरकार के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि अफगानी सैनिकों ने दुश्मन की कई चौकियों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।

भारत में मुत्तकी ने दी खुली चेतावनी

यह सैन्य टकराव ऐसे समय में हो रहा है, जब तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी 8 दिवसीय भारत यात्रा पर आए हुए हैं। पत्रकारों द्वारा पाकिस्तान के हवाई हमलों के बारे में पूछे जाने पर मुत्तकी ने सीधे पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। मुत्तकी ने कहा, "अफगानों के साहस की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन यह एकतरफा नहीं हो सकता।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर कोई अफगानों के साहस की परीक्षा लेना चाहता है, तो उसे सोवियत संघ, अमेरिका और नाटो से पूछना चाहिए, ताकि वे समझा सकें कि अफगानिस्तान के साथ ये खेल खेलना ठीक नहीं है।"

संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप

काबुल में शुक्रवार देर रात हुए दो विस्फोटों के बाद, तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर अपने सीमावर्ती शहर पर हवाई हमले करने और अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। तालिबान शासन के रक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, डूरंड लाइन के पास पक्तिका के मार्गी इलाके में एक बाजार पर बमबारी की और काबुल के संप्रभु क्षेत्र का भी उल्लंघन किया। यह एक अभूतपूर्व, हिंसक और भड़काऊ कृत्य है।" मंत्रालय ने कड़े शब्दों में कहा, "हम अफगान हवाई क्षेत्र के इस उल्लंघन की कड़ी निंदा करते हैं। अपने क्षेत्र की रक्षा करना हमारा अधिकार है।" इस सीधे सैन्य टकराव ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को अत्यंत खतरनाक मोड़ पर ला दिया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story