×

शार्क के हैं ये पांच खतरनाक अटैक, इनके बारे में जानकर कांप जाएंगे आप

प्रशांत महासागर में 1945 में जापान ने अमेरिकी युद्धपोत में अटैक किया था। जिससे जहाज दो हिस्सों में टूट गया। इस घटना में कई जवानों की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि महासागर के इस समुद्र में कई सफेद सार्क थी जिन्होंने कई मृत सैनिकों का शिकार किया था।

Newstrack
Published on: 18 Dec 2020 2:37 PM GMT
शार्क के हैं ये पांच खतरनाक अटैक, इनके बारे में जानकर कांप जाएंगे आप
X
शार्क के हैं ये पांच खतरनाक अटैक, इनके बारे में जानकर कांप जाएंगे आप photos (social media)

फ्लोरिडा : शार्क का हमला तो आप लोगों ने कई बार सुना होगा लेकिन फ्लोरिडा का यह हमला सुन आप हैरान हो जाएंगे। इस हमले में एक शार्क ने एक आदमी पर हमला कर दिया। आपको बता दें कि इस हमले में इस सख्स की जान जाते जाते बची। आज आपको शार्क के ऐसे ही कुछ अनगिनत हमले के बारे में बताते हैं। जिसे सुन आपकी रूह भी कांप जाएंगी।

1945 में सफेद शार्क का हमला

प्रशांत महासागर में 1945 में जापान ने अमेरिकी युद्धपोत में अटैक किया था। जिससे जहाज दो हिस्सों में टूट गया। इस घटना में कई जवानों की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि महासागर के इस समुद्र में कई सफेद सार्क थी जिन्होंने कई मृत सैनिकों का शिकार किया था। इसके साथ कई जीवित लोगों का भी शिकार किया था। आपको बता दें कि 150 लोगों पर शार्क ने अटैक किया था।

1963 में रॉडने फॉक्स का हमला

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में स्पीयरफिशिंग टूरनामेंट में रॉडनी फॉक्स ने हिस्सा लिया था। लेकिन इनपर शार्क ने भीषण हमला कर दिया था। इस हमले में शार्क ने इनकी छाती से लेकर लंग्स तक काफी भारी नुकसान पहुंचाया था। इस शार्क के हमले से 500 टांके लगे थे।

1916 में शार्क का अटैक

अमेरिका के जर्सी के तट पर शार्क का यह आक्रामक रूप देखने को मिला। 1916 में पांच लोगों पर शार्क ने हमला किया था। जिसमें लोगों की मौत हो चुकी थी। इस हमले में लोगों के कई शरीर के हिस्से ही बचे थे।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक: खौफ से कांप रहा है देश, भारत से बचेगा नहीं

1959 में एक इंसान को निगल गई थी शार्क

कैलिफोर्निया में 1959 में एक शार्क ने रॉबर्ट पैंपरिन नाम के गोताखोर को निगल गई थी। आपको बता दें कि यह शार्क 23 फीट लंबी थी। इस शार्क ने जिन्दा आदमी को निगल गई थी। इसका शरीर कभी बरामद नहीं हो पाया।

हवाई में शार्क का हमला

आपको बता दें कि हवाई में ब्रैक्स्टन नाम के एक व्यक्ति पर इस शार्क ने हमला कर दिया। यह शार्क 13 फुट की थी। इसका नाम टाइगर शार्क था। इस शार्क ने इस व्यक्ति के पैर का मांस नोच लिया था। ब्रैक्स्टन ने घटना को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था।

ये भी पढ़ें : अब होगा युद्ध! अमेरिका के एक्शन से भड़का ये मुस्लिम देश, बदला लेने की खाई कसम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story