TRENDING TAGS :
बालेन शाह बनेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री? जानिए कौन है वो राजनेता जिसे मिल रहा है Gen-z का समर्थन
Nepal gen-z supports Balen Shah: नेपाल में gen-z का बालेन शाह के समर्थन में बड़ा आंदोलन| जानिए पूरे विवाद की वजह और शाह की बढ़ती लोकप्रियता
Nepal gen-z supports Balen Shah: नेपाल में gen-z और सरकार के बीच भयानक घमासान छिड़ा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री ही अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागने के विचार में हैं। इस प्रोटेस्ट में अभी तक 20 लोगों की जान गई हैं, साथ ही सैकड़ों लोग घायल भी हुए है। ऐसे में नेपाल की राजनीति से एक नाम है, जो बढ़ चढ़ कर सामने आ रहा है। साथ ही नेपाल के युवा भी उन्हें सत्ता की बागडोर देने का समर्थन कर रहे हैं। वह नाम है ‘बालेन शाह’ या ‘बालेंद्र शाह’। आंदोलन के दौरान बालेन शाह नेपाल के युवाओं की आवाज, उनका रोल मॉडल और उनका मसीहा बने हुए है।
आखिर क्या है पूरा मामला
आर्थिक असमानता से जूझते नेपाली राजनेताओं के बच्चों की असाधारण जीवनशैली की वजह से नेपाल के युवा बेहद रोष में थे और जिनके गुस्से ने सोशल मीडिया पर #nepokid ट्रेंड में ला दिया। सरकार ने इसे रोकना चाहा लेकिन नेपाली युवा नहीं माने जिसके बाद सरकार ने सोशल मीडिया पर कंट्रोल लेने की कोशिश की जिसके विरोध में नेपाली युवा सड़क पर शांतिपूर्ण विरोध में उतर आए। विरोध के जवाब में सरकार सख्ती से पेश आई जिसमें 20 लोगों की जान चली गई साथ ही सैकड़ों घायल भी हुए। इसके बाद से ही नेपाल में युवाओं का आंदोलन अपने चरम पर है।
कौन हैं बालेन शाह?
बालेन शाह जिनका असली नाम बालेंद्र शाह है, इस वक्त नेपाल में चल रहे आंदोलन का केंद्र बने हुए हैं। बालेन नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर भी है। बालेन राजनीति की गहन समझ रखने वाले शख्स है। उन्हें यह अच्छे से पता है कि कैसे जनता और युवाओं को अपने पक्ष में रखना है, तभी तो एकतरफ जहां नेपाल में बाकी सारे राजनेताओं का विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर आंदोलनकारी बालेन शाह को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते है। फेसबुक पोस्ट में शाह ने कहा कि आयोजकों द्वारा निर्धारित आयु सीमा के कारण वे इसमें भाग नहीं ले सकते हैं- genz की आयु 28 वर्ष से कम निर्धारित की गई है, फिर भी वो उनकी आवाज सुनना पसंद करते है। साथ ही वो हर तरीके से नेपाल के युवाओं के साथ खड़े है।
युवाओं के बीच काफ़ी लोकप्रिय है बालेन शाह
नेपाल के अन्य मेयर जहां अपनी नगरपालिका से बाहर सोच भी नहीं पाते वहीं मात्र 34 वर्षीय बालेन उनकी सूची से बहुत आगे निकल देश के सत्ता की बागडोर संभालने की होड़ में आ गये हैं। वे आए दिन शाह नेपाल की सोशल मीडिया के सेन्सेशन बने रहते है। बालेन के कद और प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टाइम मैगजीन ने उन्हें 2023 की अपनी शीर्ष 100 शख्सियतों की सूची में शामिल किया है। इसके अलावा द न्यूयार्क टाइम्स ने भी उन्हें कवर किया है।
भारत में भी लोकप्रिय
बालेन शाह ने अपने करियर की शुरुआत पहले सिविल इंजीनियर के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने रैपिंग में भी अपना दाँव आजमाया। रैप में सफलता न मिलने के बाद उन्होंने मेयर पद का चुनाव लड़ा और युवाओं में अपनी लोकप्रियता होने के कारण चुनाव जीत भी गए। साल 2023 के दौरान बालेन भारतीय सुर्खियों की चर्चा में भी आए थे। दरअसल 2023 में भारत में ‘आदिपुरुष’ नाम की एक फिल्म आई थी जिसका बालेन ने खुलकर विरोध किया था जिसकी वजह से भारतीय मीडिया में भी उजागर हो गए थे।


