×

पाकिस्तान में 25 साल बाद महिलाएं करेंगी ये काम, अब यहां भी बदल रहे हालात

पेशावर में 25 साल बाद महिलाएं मस्जिद  में जाएंगी। यहां की सुनहरी मस्जिद में महिलाएं 25 साल के बाद समूह में जुमे की नमाज अदा कर सकेंगी, क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सफल सैन्य अभियानों की शुरुआत के बाद से कानून-व्यवस्था में काफी  सुधार हुआ है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

suman
Published on: 2 March 2020 6:17 AM GMT
पाकिस्तान में  25 साल बाद महिलाएं करेंगी ये काम, अब यहां भी बदल रहे हालात
X

पेशावर : पेशावर में 25 साल बाद महिलाएं मस्जिद में जाएंगी। यहां की सुनहरी मस्जिद में महिलाएं 25 साल के बाद समूह में जुमे की नमाज अदा कर सकेंगी, क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सफल सैन्य अभियानों की शुरुआत के बाद से कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

यह पढ़ें....दिल्ली हिंसाः SC में कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा के खिलाफ याचिका दाखिल

एक रिपोर्ट में कहा गया कि 1990 के दशक के मध्य तक, महिलाएं पेशावर कैंटोन्मेंट में स्थित सुनहरी मस्जिद में समूह में जुमे की नमाज अदा करती थीं, लेकिन प्रांतीय राजधानी के आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित होने के बाद ऐसा होना बंद हो गया था।

मस्जिद के पास दर्जनों आतंकवादी हमले हुए, जिसके कारण लगभग 25 साल पहले महिलाओं के लिए मस्जिद के दरवाजे बंद कर दिए गए। साल 2016 में, सदर के भीड़ भरे बाजार में मस्जिद के पीछे ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही बस के शक्तिशाली बम की चपेट में आ जाने से 16 लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हो गए थे।

यह पढ़ें....हैवानियत की हदें पार: बच्ची के साथ नाबालिगों ने किया ऐसा, जान आ जाएगा गुस्सा

अब, सुरक्षा स्थिति में पर्याप्त सुधार के साथ, अधिकारियों ने महिलाओं के लिए मस्जिद में नमाज अदा करने को फिर से शुरू करने का फैसला किया है और समूह में महिलाओं के नमाज करने को लेकर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। अधिकारियों ने मस्जिद के बाहर एक बैनर भी लगा रखा है, जिसमें संदेश दिया गया है कि सुनहरी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए अब महिलाओं का स्वागत है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story