जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी, कौन हैं यह ‘पावरफुल’ महिला? जो जीत के पीछे की हैं असली ताकत

Zohran Mamdani Wife Rama Duwaji: मेयर पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद कहा कि इस पल में वह पत्नी रामा दुवाजी के साथ होने पर बहुत ज्यादा गर्व महसूस कर रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 5 Nov 2025 2:03 PM IST
Zohran Mamdani Wife Rama Duwaji
X

Zohran Mamdani Wife Rama Duwaji

Rama Duwaji: कहा जाता है कि हर सफल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है। यह कहावत भारतीय मूल के जोहरान ममदानी पर बिल्कुल फिट बैठती है। न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम, पहले भारतीय मूल और सबसे युवा ममदानी की सफलता के पीछे शांत लेकिन मजबूत साथी उनकी पत्नी रामा दुवाजी का बड़ा हाथ है। मेयर पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद कहा कि इस पल में वह पत्नी रामा दुवाजी के साथ होने पर बहुत ज्यादा गर्व महसूस कर रहे हैं। जोहरान ममदानी ने कहा कि मेरी जीत में मेरी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। आइए जानते हैं कौन हैं जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी।

सीरिया से न्यूयॉर्क तक का सफर

अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क के मेयर बन चुके जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी का जन्म सीरिया के दमिश्क में हुआ था। साल 2021 में वह अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बस गईं। रामा दुवाजी ने वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन डिजाइन में डिग्री प्राप्त की। इसके बाद बतौर सीरियन-अमेरिकन इलस्ट्रेटर और एनिमेटर खुद की पहचान बनाई। रामा दुवाजी की कलाकृतियाँ द न्यू यॉर्कर, बीबीसी, वॉशिंगटन पोस्ट, एप्पल और टेट मॉडर्न जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर नजर आ चुका है। रामा की एक एनिमेशन जोकि काफी वायरल हुई थी जिसमें एक छोटी फिलिस्तीनी लड़की खाली बर्तन पकड़े दिखायी देती है और ऊपर लिखा होता है Not a hunger crisis यानी यह केवल भूख की समस्या नहीं, बल्कि सुनियोजित भुखमरी है।

डेटिंग ऐप के जरिए हुई मुलाकात

जोहरान ममदानी और रामा की मुलाकात एक डेटिंग ऐप Hinge के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जल्द ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गये। ममदानी ने मजाक में ही रामा से कहा था- अब भी डेटिंग ऐप्स में उम्मीद बाकी है। साल 2024 में उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी क्लर्क ऑफिस में सिविल सेरेमनी के जरिए विवाह कर लिया। बाद में ममदानी के जन्मस्थल युगांडा में निजी समारोह में विवाह का जश्न मनाया गया।

पर्दे के पीछे बनी असली ताकत

रामा दुवाजी हालांकि प्रचार के दौरान सार्वजनिक मंचों से दूर ही रहीं। लेकिन पति की डिज़िटल रणनीति, कैंपेन ब्रांडिंग और सोशल मीडिया इमेज पर वह पर्दे के पीछे से काम करती रहीं। ममदानी के पोस्टर्स और बोल्ड टाइपोग्राफी को रामा ने ही डिजाइन किया था। ममदानी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा भी था कि रामा केवल उनकी पत्नी नहीं बल्कि प्रेरणा हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story