साप्ताहिक वृष राशिफल 1-7 अगस्त 2021: इस राशि के जातक रोजगार के लिए करेंगे प्रयास, जानिए कैसा रहेगा सप्ताह
Saptahik Vrish Rashifal 1-7 August 2021 साप्ताहिक वृष राशिफल 1-7 अगस्त 2021: पुराने चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिल सकती है। भाइयों से मधुर संबंध बनेंगे। आप सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक विवाद खत्म होगा और मधुरता बढ़ेगी।;
सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)
Saptahik Vrish Rashifal 1-7 August 2021 साप्ताहिक वृष राशिफल 1-7 अगस्त 2021:
साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) वृष राशि के जातक के लिए सप्ताह की शुरुआत में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आफिस में कोई नया पद भी आपको मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। पुराने चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिल सकती है। भाइयों से मधुर संबंध बनेंगे। आप सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक विवाद खत्म होगा और मधुरता बढ़ेगी।
- धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि के जातक के लिए व्यवसायिक लाभ दिलाने वाला सप्ताह है। इस सप्ताह आपको पैतृक संपति से भी लाभ मिलेगा और नौकरी में भी पदोन्नति की संभावना है। पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगे। निवेश के लिए समय उचित है।
- सेहत ( Health) जातक इस सप्ताह फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे। थोड़ा बहुत सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव मिलेगा। मेडिटेशन करेंगे।
- प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह का अधिकांश समय जातक का परिवार के साथ बीतेगा। घर के साज-सज्जा पर ध्यान देंगे और साथ में करेंगे साफ-सफाई। रोमानियत और प्यार के लिए सप्ताह उचित है। जातक को साथी का बेइंतहा प्यार मिलेगा।
- उपाय ( Remedy) सोमवार का व्रत जरूर करें।
- शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।